Home
Tariff plan

एयरटेल डाउन: दिनभर कई शहरों में Airtel की सेवाएं रही ठप्प, Memes से आई बाढ़

देश के कई हिस्सों में आज कुछ समय तक एयरटेल (Airtel) ब्रॉडबैंड और मोबाइल सेवाएं ठप हो गयी थी। कई एयरटेल यूजर्स ने वाईफाई और मोबाइल नेटवर्क से संबंधित शिकायतें Twitter पर की। हालांकि अब सेवाएं दुबारा शुरू हो चुकी है और इंटरनेट ठीक से काम कर रहा हैं।

एयरटेल डाउन: दिनभर कई शहरों में Airtel की सेवाएं रही ठप्प, Memes से आई बाढ़

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडेक्टर उसी से संबंधित हजारों शिकायतें दिखाती है। नेटवर्क आउटेज 11 फरवरी को सुबह 11 बजे के आसपास बढ़ गई थीं।

इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने आधिकारिक तौर पर आउटेज की पुष्टि की है। कंपनी के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि तकनीकी खराबी के कारण आज सुबह उनकी इंटरनेट सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित रहीं। और इसके बाद अब सेवाएं पूरी तरह से बहाल कर दी गई हैं। हमें अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद है।"

देश भर में Airtel की सेवाओं के बंद होने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

डाउनडेक्टर के अनुसार, 51 प्रतिशत यूजर्स इस आउटेज का सामना कर रहे हैं, 33 प्रतिशत यूजर्स मोबाइल इंटरनेट के साथ समस्याओं का सामना कर रहे थे, और शेष 16 प्रतिशत यूजर्स को सिग्नल की समस्या नहीं हो रही थी।

देश भर के यूजर्स द्वारा आउटेज की सूचना दिए जाने के तुरंत बाद, ट्विटर पर #AirtelDown जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे थे। इसके अलावा एयरटेल डाउन से जुड़े मीम्स पूरे इंटरनेट पर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहे थे।

हालांकि आपको बता दें कि अब एयरटेल डाउन (Airtel Down) नहीं है और सर्विस ठीक से काम कर रही है। हालांकि सुबह काफी यूजर्स को एयरटेल आउटेज (Airtel Outage) का सामना करना पड़ा था।

इससे पहले बीते दिनों Reliance Jio की सर्विस भी कई क्षेत्रों में ठप्प हुई थी और इसके बाद रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को इस परेशानी के कारण 2 दिन तक की फ्री सर्विस देने का फैसला लिया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel down in several parts of India and now service restored The Memes Flooding Twitter
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X