भारत में Airtel ने IPTV सेवा शुरू की, जानें कीमत, उपलब्धता और शहरों की पूरी लिस्ट
Airtel ने अपनी IPTV (इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन) सेवाओं की शुरूआत चुनिंदा सर्किलों में एयरटेल ब्लैक प्लान के साथ की है। एयरटेल ब्लैक एक प्रीमियम पोस्टपेड योजना है, जो मोबाइल, टीवी और ब्रॉडबैंड सेवाओं को एक साथ बंडल करती है। ग्राहक इस योजना के तहत दो या उससे अधिक सेवाओं को कस्टमाइज्ड प्लान के रुप में चुन सकते हैं, और इस सभी सेवाओं के लिए ही बिल का भुगतान करेंगे।
एयरटेल ब्लैक IPTV एंटरटेनमेंट की शुरूआत तीन अलग-अलग प्लांस के साथ की गई है।
699 रुपये वाला प्लान: इसमें 40MBPS स्पीड के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट और डिग्नी+हॉटस्टार का बेनिफिट मिलेगा, साथ ही डिजिटल टीवी एक्सेस भी होगा।
899 रुपये वाला प्लान: इसमें 100MBPS स्पीड से इंटरनेट एक्सेस मिलता है।
1099 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में 200MBPS की इंटरनेट स्पीड मिलेगा। ये सभी प्लांस एयरटेल के चुनिंदा सर्किल्स में उपलब्ध हैं।

एयरटेल ब्लैक IPTV एंटरटेनमेंट में दो और प्लांस शामिल हैं।
1559 रुपये वाला प्लान: इसमें 300MBPS स्पीड के साथ इंटरनेट कनेक्शन मिलता है और इसमें प्राइम वीडियो और डिग्नी+हॉटस्टार का एक्सेस भी मिलेगा।
3999 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में 1024 MBPS इंटरनेट स्पीड मिलती है, साथ ही प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार, फाइबर, लैंडलाइन और OTT बेनिफिट्स के साथ IPTV सर्विस भी शामिल है।
Airtel ब्लैक IPTV सर्विस की उपलब्धता
Airtel ने अपनी IPTV सेवाओं का परीक्षण या सॉफ्ट-लॉन्च चुनिंदा बाजारों में शुरू कर दिया है। विट्टल के बयान के अनुसार एटरटेल ब्लैक IPTV एंटरनेटमेंट प्लांस वर्तमान में चंडीगंढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और कुछ अन्य खास क्षेत्रों में उपलब्ध है।
IPTV एक डिजिटल टेलीविजन प्रसारण टेक्नोलॉजी है, जो इंटरनेट के माध्यम से टीवी सामग्री वितरित करती है, पारंपरिक केबल या सैटेलाइट सिग्लन के बजाय। यह इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) का उपयोग करके एक समर्पित नेटवर्क पर काम करता है, जिससे उपयोगकर्ता लाइव टीवी चैनल, ऑन-डिमांड वीडियो और अन्य मल्टीमीडिया सामग्री स्ट्रीम कर सकते हैं। स्ट्रीमिंग प्रोटोकॉल के जरिए सामग्री वास्तविक समय में या ऑन डिमांड उपलब्ध कराई जाती है।
भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, गोपाल विट्टल ने कंपनी की Q3FY25 रिपोर्ट जारी की और बताया कि एयरटेल ने IPTV का परीक्षण शुरू कर दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब IPTV सेवा पूरी तरह से लॉन्च होगी, तो यह ग्राहकों के लिए ऑनबोर्डिंग को और भी आसान बना देगा।


Click it and Unblock the Notifications







