Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी: कम कीमत में पाएं 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल, 6GB डेटा और ढेर सारे फायदे

अगर आप भी Airtel यूजर हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी कम कीमत में अपने ग्राहकों के लिए 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, 6GB डेटा के साथ ही ढेर सारे फायदे लाया है। कंपनी के नए प्लान के फ्री मिले इंटरनेट डेटा को यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
84 दिनों की रहेगी वैधता
Airtel के इस प्लान को आप भी 455 रुपये देकर 'एयरटेल थैंक्स ऐप' या फिर कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से एक्टिवेट करवा सकते हैं। जिसकी वैधता 84 दिनों तक रहेगी। इस प्लान के तहत कंपनी अपने यूजर्स को अनलिमिटिड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ रोमिंग कॉल्स की भी सुविधा दे रही है। इसी के साथ ही यूजर को 6GB डेटा भी मिलेगा। जिसकी वैधता प्लान की वैधता तक मान्य होगा। यानि कि, यूजर अपने सुविधा के अनुसार इसे यूज कर सकता है।
मिलेंगे ये सभी फायदे
कंपनी ने इस प्लान में अपने यूजर्स को कई लाभ दिए हैं। सबसे पहले बात करते हैं मैसेज की तो इसमें कंपनी ने आपको लगभग 900 फ्री मैसेज दिए हैं जिसे आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं। इसके बाद आपको इस प्लान के तहत फास्ट टैग पर 100 रुपये के कैशबैक का भी लाभ मिल सकता है। इतना सबकुछ के बाद भी कंपनी आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन दे रही है, जिससे आप अपने पसंद के गाने को अपनी हैलो ट्यून बना सकते हैं। वहीं अगर आप गाना सुनने शौकीन हैं तो इस प्लान के तहत आपको 'विंक म्यूजिक फ्री' सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिससे आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं और अपने हैलो ट्यून में भी सेट कर सकते हैं।
वहीं कंपनी का कहना है कि, यह प्लान उन Airtel यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा अच्छा है जिन्हें कॉलिंग के लिए लम्बी वैधता और अनलिमिटेड कॉल चाहिए होता है। अगर आपको भी इस प्लान में रुचि आ रहा है तो इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप Airtel के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








