ये हैं 1 साल की वैलिडीटी वाले Airtel, Jio और Vi के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स, मिलता है इतना GB डेटा
टेलीकॉम कंपनियां डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती हैं जिन्हें यूजर्स अपने अनुसार चुन सकते हैं। कम्पनियाँ बहुत से प्लान्स दे रही है जिसकी वैलिडिटी भी अलग-अलग मिलती है। इसमें से कई ऐसे भी प्लान्स है जिसकी वैलिडिटी एक साल की यानि 365 दिनों की मिलती है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले है एयरटेल, जियो और वीआई (वोडाफोन आईडिया) के प्रीपेड प्लान्स के बारे में जिसमें एक साल की वैलिडिटी मिलती हैं।

Airtel vs Jio vs Vi: 1 साल की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स
Airtel 2498 रुपये का प्रीपेड प्लान: एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 2GB डेली डेटा और डेली के 100 SMS मिलते है और इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की होती है।
Airtel 2698 रुपये का प्रीपेड प्लान: वहीं अगर एयरटेल के 2698 रुपए के प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसमें 2GB डैली डेटा, अनलिमिटेड कॉल और प्रति दिन 100 SMS के साथ आता है और इसकी वैलिडीटी 365 दिनों की है। इस प्लान के साथ Disney+ Hotstar का 1 साल का VIP सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Jio 2121 रुपये का प्रीपेड प्लान: Reliance Jio का 2121 रुपये का प्रीपेड प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी और 1.5GB हाई-स्पीड डेली डेटा के साथ मिलता है। इस प्लान में डेली के 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉल तथा Jio ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Jio 2399 रुपये का प्रीपेड प्लान: वहीं जियो का यह प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड डोमेस्टिक कॉल्स के साथ 2GB डेली डेटा और रोजाना 100 SMS देता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी देता है और इसकी वैलिडीटी 365 दिनों की आती हैं।
Jio 2599 रुपये का प्रीपेड प्लान: जियो का यह प्रीपेड प्लान्स अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ 2GB डेली डेटा और प्रति दिन 100 SMS देता है। यह प्लान Disney+ Hotstar को एक साल का VIP सब्सक्रिप्शन देता है। इसकी वैलिडीटी 365 दिनों की आती हैं।
वीआई 1499 रुपये का प्रीपेड प्लान: वोडाफोन आइडिया का यह प्लान अनलिमिटेड कॉल और 24GB डेटा के साथ आता है जिसकी वैलिडीटी 365 दिनों की है और साथ में 3600 SMS भी मिलते है।
वीआई 2595 रुपये का प्रीपेड प्लान: वहीं अगर हम वोडाफोन आइडिया (Vi) के 2595 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसमें 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉल मिलता है। साथ ही इस प्लान में वीकेंड रोलओवर डेटा बेनिफिट्स भी शामिल है। साथ ही इसमें डेली के 100 SMS भी मिलते हैं और साथ में स्ट्रीमिंग बेनिफिट्स में प्रीमियम Zee5 सब्सक्रिप्शन और वीआई मूवीज और टीवी का फ्री एक्सेस भी मिलता हैं।


Click it and Unblock the Notifications








