Home
Tariff plan

Airtel, Jio और Vi के 400 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले साल के अंत में भारत में अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों को अपडेट किया था। Airtel, Vi, Jio, सभी ने अपने प्रीपेड प्लान में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की। जबकि अधिकांश प्रीपेड प्लान्स अब महंगे हो गए हैं और 400 रुपये में कुछ अच्छे प्लान्स मिलते हैं जिन्हें आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Airtel, Jio और Vi के 400 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

400 रुपये के अंदर आने वाले एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड प्लान्स

अगर आप भी 400 रुपये के अंदर Jio, Airtel या Vi का कोई प्रीपेड प्लान्स ढूंढ रहे हैं तो हमने यहाँ कुछ बेस्ट प्रीपेड प्लान्स बताये है जिन्हें आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

400 रुपये से कम के जियो के प्रीपेड प्लान्स

Reliance Jio 400 रुपये के तहत तीन प्रीपेड रिचार्ज पैक प्रदान करता है। Jio का 239 रुपये का प्रीपेड पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है। इसके अलावा, आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स, प्रति दिन 100 एसएमएस और जियो के ऐप्स का एक्सेस मिलता है। 179 रुपये का प्रीपेड प्लान आपको प्रतिदिन 1GB 4G डेटा, वॉयस कॉलिंग, 24 दिनों की वैलिडिटी के लिए फ्री एसएमएस देता है। यदि 1GB पर्याप्त नहीं है, तो आप Jio के 299 रुपये के प्रीपेड पैक को सब्सक्राइब कर सकते हैं जो 2GB डेटा के साथ आते हैं।

400 रुपये से कम के एयरटेल के प्रीपेड प्लान्स

Airtel का 149 रुपये का प्रीपेड प्लान 2GB डेटा के साथ आता था, जिसकी अब कीमत 179 रुपये है। इस प्लान में प्रति दिन 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल हैं। एयरटेल के 265 रुपये का प्रीपेड पैक 179 रुपये के पैक के समान ही हैं, सिवाय इसके कि आपको 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए प्रति दिन 1GB फ्री डेटा मिलता है। एक और प्लान है जिसकी कीमत 299 रुपये है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 100 एसएमएस, 28 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा मिलता है।

400 रुपये से कम में आने वाले वोडाफोन-आइडिया के प्रीपेड प्लान्स

वीआई अपने यूजर्स को 400 रुपये के अंदर 3 प्रीपेड प्लान्स पेश करता है। इसमें 179 रुपये का पैक एयरटेल पैक के समान है। 269 ​​रुपये का प्रीपेड प्लान 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स और प्रति दिन 100SMS के साथ आता है जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। वहीं Vi 299 रुपये का प्लान प्रतिदिन 1.5GB डेटा और 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS शामिल है और बिंज ऑल नाइट जैसे बेनीफिट भी मिलते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel, Jio, and Vi Offering Best Prepaid Plans Under Rs 400
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X