Home
Tariff plan

एयरटेल, जियो और वीआई के इन 499 रुपये के प्रीपेड प्लान्स के साथ फ्री में देखें IPL 2022

टाटा आईपीएल 2022 (TATA IPL 2022) जो 26 मार्च से शुरू हो चुका है। यह टूर्नामेंट 29 मई 2022 तक खेला जाएगा जिसमें 10 टीमें भाग ले रही है। इस बार इस आईपीएल का आयोजन भारत में किया जा रहा है जिसमें कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। यदि आप भी मोबाइल पर 2022 इंडियन प्रीमियर लीग (2022 Indian Premier League) के मैचों को देखना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए खास है।

एयरटेल, जियो और वीआई के इन 499 रुपये के प्रीपेड प्लान्स के साथ फ्री में देखें IPL 2022

आज हम आपको कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान बताएंगे जिसकी मदद से आप बिना किसी एक्स्ट्रा पैसे खर्च किए और कम कीमत में अपने प्रीपेड प्लान्स के साथ आईपीएल का मजा ले सकते हैं। हमने यहां पर 499 रुपये में आने वाले एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के कुछ बेहतरीन प्लान्स के बारे में बताएं हैं जिसमें Disney+ Hotstar का प्लान साथ में मिलता है। तो आइए डालते हैं एक नजर इन प्रीपेड प्लान्स पर।

Airtel, Jio और Vodafone Idea के इन 499 रुपये के प्रीपेड प्लान्स में मिलता है डिज्नी+ हॉटस्टार

499 रुपये में एयरटेल का Disney+ Hotstar वाला प्रीपेड प्लान

सबसे पहले एयरटेल के साथ शुरू करते हैं। एयरटेल 499 रुपये में एक प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ आता है। पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रति दिन 2GB डेटा भी प्रदान करता है। प्रीपेड प्लान डिज़नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ 30 दिनों का फ्री अमेज़ॅन मोबाइल एडिशन का ट्रायल, 3 महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्कल, शॉ अकादमी में एक फ्री ऑनलाइन कोर्स, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक, फ्री हैलो ट्यून्स के साथ विंक म्यूजिक मिलता है।

Reliance Jio का 499 रुपये का प्रीपेड प्लान

रिलायंस जियो की बात करें तो टेलीकॉम ऑपरेटर के पास भी इसी तरह की कीमत वाला पैक है। 499 रुपये के Jio रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस / दिन का लाभ मिलता है। प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करता है। अन्य बेनीफिट में यूजर्स को JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud सब्सक्रिप्शन के साथ एक साल का Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलता है।

Vodafone Idea का 499 रुपये का Disney+ Hotstar प्लान

आखिर में बारी आती है Vodafone Idea की। तो वीआई भी बाकी की तरह 499 रुपये में एक डिज्नी+ हॉटस्टार का प्रीपेड प्लान पेश करता है। प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस और प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें एक साल का फ्री Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता हैं।

तो यदि आप भी TATA IPL 2022 को मोबाइल पर देखना चाहते हैं और बिना कोई एक्स्ट्रा पैसा खर्च करना चाहते हैं तो एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के इन 499 रुपये के प्रीपेड प्लान्स को सब्सक्राइब कर सकते हैं। इन प्लान्स में Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

यदि आपका बजट ज्यादा है तो आप अन्य प्रीपेड प्लान्स को सबस्क्राइब कर सकते हैं जिसमें फ्री Disney+ Hotstar का ऑफर मिलता है। अधिक जानकारी के लिए आप यहाँ क्लिक करके टेलिकॉम से जुड़े अन्य आर्टिकल्स को पढ़ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel, Jio, and Vi Rs 499 Prepaid Plans With Free Disney+ Hotstar and Watch IPL 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X