Airtel, Jio और Vi के 2GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स
टेलिकॉम कम्पनियाँ Jio, Airtel और Vi (वोडाफोन आइडिया) अपने यूजर्स को एक से बढ़कर एक शानदार प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रही है। साथ ही कंपनियों ने हाल ही नो लिमिट वाले प्लान्स भी निकाले थे जिसमें यूजर्स डेली जितना चाहें उतना डेटा यूज कर सकते हैं।

वहीं टेलिकॉम लीजेंड्स अपने कस्टमर्स को 3 महीनों के लिए यानि 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ भी प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और कई अन्य बेनिफिट्स मिलते है।
Airtel, Jio और Vi के 2GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स
Airtel 698 रुपये का प्रीपेड प्लान
वहीं एयरटेल के 698 रुपए के इस प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल के साथ प्रति दिन 2GB डेटा मिलता है। साथ ही इसमें डेली के 100 SMS मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट में Airtel XStream Premium, Wynk Music, फ्री ऑनलाइन कोर्स, 150 रुपये का फास्टैग पर कैशबैक और फ्री हेलोट्यून्स का बेनिफिट्स मिलता है।
Jio 599 रुपये का प्रीपेड प्लान
जियो के इस प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैलिडीटी के साथ 2GB का डेली डेटा मिलता है। इस प्लान में जियो से देश के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड डोमेस्टिक कॉल की सुविधा भी मिलती है। जबकि इसके अलावा इसमें Jio ऐप्स के लिए कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ डेली के 100 SMS भी मिलते है।
Vi 699 रुपए का प्रीपेड प्लान
वीआई वोडाफोन के इस प्रीपेड प्लान्स में आपको डबल डेटा का ऑफर मिल सकता है। इस प्रकार, यह प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और साथ में डेली का 4GB डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग भी शामिल है और प्रति दिन के 100 स्थानीय और राष्ट्रीय SMS भी मिलते हैं।
इसमें अगर सबसे ज्यादा डेटा की बात करें तो वोडाफोन आइडिया अपने यूजर्स को सबसे ज्यादा देता है। वीआई 699 रुपये में डेली का 4GB डेटा 84 दिनों के लिए दे रहा है।


Click it and Unblock the Notifications







