जियो vs एयरटेल: 399 रुपए में कहां मिलेगा सबसे ज्यादा बैनेफिट
भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ऐसी टेलीकॉम कंपनियां हैं, जो प्लान, सर्विस और यूजर्स के मामले में एक-दूसरे को टक्कर देती हैं। साल 2017 में दोनों कंपनियों में दमदार कॉम्पिटीशन देखने को मिला, जो इस साल भी जारी है।
रिलायंस जियो ने जहां सबसे सस्ते टैरिफ प्लान पेश किए वहीं, एयरटेल ने भी नए यूजर्स को जोड़ने के लिए कैशबैक और कई तरह के फायदे वाले ऑफर्स पेश किए हैं।

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल दोनों की कंपनियों के प्रीपेड टैरिफ प्लान की कीमत औऱ बैनेफिट्स लगभग एक समान ही हैं। यहां हम इन दोनों कंपनियों के 399 रुपए के टैरिफ प्लान की तुलना करेंगे और ये जानने की कोशिश करेंगे कि कौन सी कंपनी इस कीमत में अपने यूजर्स को सबसे ज्यादा बैनेफिट्स दे रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

भारती एयरटेल का 399 रुपए का प्रीपेड प्लान-
एयरटेल का 399 रुपए का प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1.4 जीबी डेटा 4 जी नेटवर्क स्पीड पर मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को इस प्लान में हर रोज 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) और अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग में) मिलता है। साथ ही यूजर्स को 84 दिनों के लिए एयरटेल ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
रिलायंस जियो का 399 रुपए का प्रीपेड प्लान-
जियो का ये प्लान शुरुआती टैरिफ प्लान में से एक है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1.5 जीबी डेटा 4जी स्पीड पर मिलता है। एयरटेल की तरह इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को इस प्लान में हर रोज 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) और अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग में) मिलता है। यूजर्स को 84 दिनों के लिए माय जियो ऐप और जियो टीवी ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
कौन सा प्लान है ज्यादा दमदार-
दोनों प्लान के बारे में डिटेल से जानने के बाद ये साफतौर पर पता चलता है कि जियो का प्लान एयरटेल की तुलना में ज्यादा डेटा फायदे के साथ आता है। साथ ही बता दें कि 399 रुपए के प्लान में एयरटेल सभी यूजर्स को 1.4 जीबी डेटा डेली प्रोवाइड नहीं कर रहा है और ये ऑफर सिर्फ चुनिंदा लोगों के लिए हैं। एयरटेल कुछ यूजर्स को 117.6GB डेटा और कुछ यूजर्स को 98GB डेटा ऑफर कर रहा है। वहीं जियो अपने सभी यूजर्स को 126GB डेटा ऑफर कर रहा है। इसका मतलब एयरटेल का प्लान ज्यादा फायदे के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








