Airtel, Jio, Vi और BSNL OTT बेनिफिट्स के साथ पेश कर रहे कम कीमत के बेस्ट पोस्टपेड प्लान

OTT आज कल सबसे ज्यादा देखा जाने वाला प्लेटफॉर्म है। ओटीटी कंटेट का यूज करने के लिए, इंटरनेट कनेक्शन और ओटीटी प्लेटफॉर्म की मेंबरशिप की जरुरत होती है। वैसे तो अब कई ओटीटी प्लेटफॉर्म आ गए हैं। इसे देखते हुए टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने सामान्य रिचार्ज प्लान के साथ ओटीटी बंडल सब्सक्रिप्शन देना शुरू कर दिया है। इन ओटीटी बंडल सब्सक्रिप्शन में ज्यादातर Amazon Prime , Disney+ Hotstar और Netflix शामिल किया गया हैं ।
भारत में इस समय चार प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर हैं और उनमें से सभी कई तरह के रिचार्ज प्लान पेश करते हैं, जिससे ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान ढूंढना मुश्किल हो जाता है जो उनके लिए सबसे बेस्ट हो। इस भ्रम को खत्म करने के लिए हम यहां ओटीटी बेनिफिट्स के साथ 1,000 रुपये से कम के बेस्ट पोस्टपेड प्लान्स की लिस्ट लेकर आए हैं। तो चलिए जानते हैं सभी प्लान के बारे में।
Airtel 599 रुपये का पोस्टपेड प्लान
Airtel के 599 रुपये के पोस्टपेड प्लान में परिवार के सदस्य के लिए फ्री ऐड-ऑन के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है। यह प्लान 200GB तक के रोलओवर और हर दिन 100 SMS के साथ 105GB मासिक डेटा प्रोवाइट करता है। इसके अलावा, भुगतान किए गए ऐड-ऑन कनेक्शन पर प्रति कनेक्शन 299 रुपये का फीस लिया जाता है।
ओटीटी बंडल सब्सक्रिप्शन की बात करें तो एयरटेल एक्सस्ट्रीम मोबाइल पैक के साथ 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम, एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार प्रोवाइट करता है।
Airtel का 999 रुपये का पोस्टपेड प्लान
एयरटेल के 999 रुपये के प्लान के तहत, ग्राहक को परिवार के सदस्यों के लिए तीन फ्री ऐड-ऑन के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। 200GB तक के रोलओवर और हर दिन 100 SMS के साथ 190GB मासिक डेटा प्रोवाइट करता है। पेड ऐड-ऑन शुल्क 599 रुपये के प्लान के समान हैं।

यह योजना 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम , एक साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल और एक्सस्ट्रीम मोबाइल पैक के लिए पूरक मेंबरशिप प्रदान करती है ।
Jio का 699 रुपये का पोस्टपेड प्लान
Jio 699 रुपये का प्लान परिवार के सदस्यों के लिए तीन ऐड-ऑन के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग प्रोवाइट करता है। यह प्लान हर दिन 100 SMS के साथ 100 जीबी डेटा और एक साल के लिए अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स (बेसिक) के साथ जियो सिनेमा और जियो टीवी के लिए मेंबरशिप प्रोवाइट करता है। इसके अलावा, Jio ऐड-ऑन परिवार के सदस्यों के लिए 99 रुपये चार्ज करता है।
गौर करने वाली बात है कि जियो के पास 599 रुपये में एक और प्लान है, जो बिना ऐड-ऑन और अनलिमिटेड डेटा के समान लाभ प्रदान करता है। हालाँकि, योजना केवल Jio Cinema और Jio TV के लिए मेंबरशिप प्रोवाइट करती है।
Vodafone Idea 501 रुपये का पोस्टपेड प्लान
वोडाफोन आइडिया के 501 रुपये के पोस्टपेड प्लान में हर महिने 3,000 SMS और 200GB डेटा रोलओवर के साथ एक कनेक्शन के लिए 90GB डेटा मिलता है। यह प्लान 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम, एक साल के लिए डिजनी + हॉटस्टार मोबाइल और वीआई मूवीज और टीवी ऐप के लिए वीआईपी एक्सेस प्रोवाइट करता है। इसके अलावा, Vodafone Idea रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच असीमित डेटा भी प्रोवाइट करता है।
BSNL के कुछ प्लान
वहीं बीएसएनएल के पास 525 रुपये, 798 रुपये और 999 रुपये के तीन प्लान हैं, जिनमें 85GB, 50GB और 75GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हालांकि, सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन नहीं देती है।


Click it and Unblock the Notifications








