Home
Tariff plan

Airtel, Jio, Vi और BSNL के 300 रुपए के अंदर मिलने वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

दूरसंचार ऑपरेटरों ने अपने ग्राहकों के लिए इंटरनेट और कॉलिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत सारे प्रीपेड प्लान्स बनाए है जिसमें एक से बढ़कर स्कीम है। एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल जैसे टेलिकॉम ऑपरेटरों द्वारा पेश किए गए प्रीपेड प्लान कई बेनीफिट्स और सर्विसेज के साथ आते है। तो आइये आज हम बात करने वाले है Airtel, Jio, Vi और BSNL के उन प्रीपेड प्लान्स की जो 300 रुपए में मिल रहे हैं।

Airtel, Jio, Vi और BSNL के 300 रुपए के अंदर मिलने वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

Airtel, Jio, Vi और BSNL के 300 रुपए के अंदर मिलने वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

एयरटेल का 199 रुपये और 249 रुपये का प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 199 रुपये का प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और 24 दिनों की वैलिडीटी के साथ प्रतिदिन 1GB डेटा मिलता है। प्रीपेड प्लान के एक्स्ट्रा बेनीफिट्स में Wynk म्यूजिक सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलो ट्यून्स, 30 दिनों का फ्री अमेज़ॅन प्राइम वीडियो मोबाइल वर्जन, और बहुत कुछ बेनीफिट्स मिलते हैं। जबकि 249 रुपये के एयरटेल प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडीटी के साथ प्रति दिन 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलता है।

रिलायंस जियो का 149 रुपये और 249 रुपये का प्रीपेड प्लान

Reliance Jio के 149 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ, यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स और प्रति दिन 100 SMS के साथ डेली का 1GB डेटा मिलता है। प्लान की वैलिडीटी 24 दिनों की है और यूजर्स को Jio ऐप्स जैसे JioTV, JioCinema, और भी बहुत कुछ का फ्री में सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं 249 रुपये के प्रीपेड प्लान की बात करें तो यूजर्स को 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है। पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी शामिल हैं।

वोडाफोन आइडिया का 199 रुपये और 299 रुपये का प्रीपेड प्लान

Vi (Vodafone Idea) के 199 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स और प्रति दिन 100 SMS मिलते हैं। सब्सक्राइबर्स को 24 दिनों के लिए प्रतिदिन 1GB इंटरनेट डेटा मिलता है। प्रीपेड प्लान के एक्स्ट्रा बेनीफिट्स में वीआई मूवीज और टीवी सर्विसेज भी शामिल हैं। Vodafone Idea के 299 रुपये के प्रीपेड प्लान में 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 4GB इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल्स और वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है। प्लान में डबल डेटा बेनिफिट भी शामिल है।

बीएसएनएल का 187 रुपये और 298 रुपये का प्रीपेड प्लान

BSNL के 187 रुपये के प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडीटी के साथ प्रति दिन 2GB इंटरनेट डेटा मिलता है। पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स और डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं। BSNL के 298 रुपये के प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 1GB डेटा मिलता है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel, Jio, Vi, and BSNL: Best prepaid plans under Rs 300.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X