Airtel, Jio, Vi और BSNL के वो प्रीपेड प्लान्स जो आते हैं 500 रुपए के अंदर
टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल, जियो, वीआई और बीएसएनएल कई शानदार प्रीपेड प्लान पेश करती हैं जो 500 रुपये के तहत डेटा, कॉलिंग, एसएमएस और कुछ में स्ट्रीमिंग बेनीफिट भी देते हैं। इनमें से कुछ प्रीपेड प्लान्स 1.5GB, 2GB डेली डेटा के साथ आते हैं जो 56 दिनों के लिए चलते हैं। हालांकि BSNL का 485 रुपये का प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1.5GB डेली डेटा और कॉलिंग के साथ आता है।

Airtel, Jio, Vi और BSNL के वो प्रीपेड प्लान्स जो 500 रुपए के अंदर आते हैं
Airtel, Jio, Vi और BSNL के कुछ प्लान्स में 28 दिनों से अधिक की वैलिडिटी प्रदान करते हैं। तो आइये आज हम बात करते है उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में जो 500 रुपए के अंदर आते हैं।
बीएसएनएल के पास 153 रुपये का एक प्लान है जो अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 1.5GB डेली डेटा और 28 दिनों के लिए प्रति दिन 100 एसएमएस पेश करता है। इसके अलावा BSNL 485 रुपये का भी एक प्लान पेश करता है जिसमें 1.5GB डेली डेटा मिलता है जो 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और प्रति दिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलते है।
वहीं अगर Airtel की अगर बात करें तो एयरटेल 249 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश करता है। इस रिचार्ज प्लान में 1.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग देता है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं। साथ ही यह प्लान प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन, एयरटेल XStream और Wynk म्यूजिक के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इसके अलावा एयरटेल के पास 399 रुपये का प्रीपेड प्लान भी है जो अनलिमिटेड कॉलिंग और 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 1.5GB डेटा प्रदान करता है। अन्य बेनीफिट जो 249 रुपए के प्लान में मिलते है वही मिलते है।
Jio की बात करें, तो जियो के 199 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉल के साथ 1.5GB डेली डेटा और 28 दिनों के लिए Jio ऐप्स की मेम्बरशिप मिलती है और साथ ही रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इसके अलावा Jio के पास 399 रुपये का प्रीपेड प्लान भी है जो 56 दिनों के लिए जियो के ऐप्स के अलावा अनलिमिटेड कॉल के साथ डेली 1.5GB डेटा और 100 SMS पेश करता है।
वोडाफोन आइडिया (वीआई) के पास भी 249 रुपये का प्रीपेड प्लान है जो 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस के साथ 1.5GB डेली डेटा देता है। इस प्लान में वीकेंड रोलओवर डेटा बेनिफिट्स के साथ वीआई मूवीज और टीवी का एक्सेस भी मिलता है। इसके अलावा Vodafone Idea 399 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश करता है जो अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस के साथ रोजाना 1.5GB डेटा देता है। इस योजना के एक्स्ट्रा बेनीफिट ऊपर बताए गए प्लान के समान ही है।


Click it and Unblock the Notifications








