Airtel ने लॉन्च किए नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, 189 देशों में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
Airtel International Roaming Plan: एयरटेल ने ग्लोबल कनेक्टिविटी को आसान और अधिक किफायती बनाने के लिए नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान (आईआर) लॉन्च किए हैं। यह प्लान 189 देशों में अनलिमिटेड डेटा देता है। यहां हम इस प्लान के बारे में जानेंगे।
इसके साथ ही, एयरटेल ने NRI के लिए एक विशेष 4000 रुपये का रिचार्ज प्लान पेश किया है, जो एक साल के लिए वैलिड है। इस प्लान में इंटरनेशनल उपयोग के लिए 5GB डेटा और 100 वॉयस मिनट शामिल हैं। भारत में यही प्लान 1.5GB दैनिक डेटा और असीमित कॉल की सुविधा देता है।

एयरटेल के फायदे
- फ्लाइट के दौरान इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी का फायदा मिल सकता है।
- विदेशी देशों में उतरने पर सेवाएं ऑटोमेटिकली एक्टिव हो जाती हैं।
- Airtel अपने कस्टमर्स को 24 घंटे सपोर्ट देता है।
- ये प्लान 189 देशों में काम करता है, जो जोन या पैक के बीच चुनने की जरूरत को खत्म कर देता है।
- अगर आप बार-बार यात्रा करते हैं तो आपके लिए ऑटो-रिन्यूअल की भी सुविधा मिलती है।
- विदेश में लोकल सिम कार्ड की तुलना में Airtel ज्यादा किफायती होता है, जिससे सिम कार्ड खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती।
- एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए आप इसके इस्तेमाल को कंट्रोल कर सकते हैं।
- आप ऐप की मदद से बिल चेक कर सकते हैं और जरूरत के हिसाब से डेटा/मिनट जोड़ सकते हैं।
189 देशों में कनेक्ट रहने की सुविधा
एयरटेल के अनलिमिटेड IR प्लान कस्टमर्स को भारत में अपने मौजूदा नंबर का इस्तेमाल करते हुए 189 देशों में कनेक्ट रहने की सुविधा देते हैं, इसके लिए उन्हें अलग से रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि अनलिमिटेड डेटा के लिए उचित उपयोग शुल्क (FUP) लागू होगा।
इसके बारे में बताते हुए भारती एयरटेल के डायरेक्टर - मार्केटिंग और सीईओ - कनेक्टेड होम्स, सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि एयरटेल में, हमारा ध्यान ज्यादा मूल्य और सुविधा देकर अपने कस्टमर्स के लिए जीवन को आसान बनाने पर है। अपने नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान के साथ, हम कस्टमर्स के ग्लोबल कनेक्टिविटी के एक्सपीरियंस को फिर से परिभाषित कर रहे हैं। हम ऐसे सॉल्यूशन देने के लिए काम कर रहे हैं, जो हमारे कस्टमर्स की बदलती जरूरतों के साथ तालमेल बिठाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








