Home
Tariff plan

Airtel ने भारत में तीन Unlimited 5G डेटा बूस्टर पैक किए लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर व वैलिडिटी

टेलिकॉम कंपनी भारतीय एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए नए डेटा बूस्टर पैक (Airtel Unlimited 5G Data Booster Pack ) लॉन्च किए हैं। जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलेगा।

ये नए बूस्टर प्लान मौजूदा 5G प्लान के बिना भी यूडर्स को अनलिमिटेड 5G कनेक्टिविटी एक्सेस ऑफर करेंगे। एयरटेल के ये डेटा पैक ग्राहकों को वाहक के द्वारा दिए गए अनलिमिटेड 5G डेटा के अलावा अन्य 4G डेटा भी ऑफर करेंगे।

Airtel ने भारत में तीन Unlimited 5G डेटा बूस्टर पैक किए लॉन्च

गौरतलब है कि, एयरटेल ने भी हाल ही में अपने प्रतिद्वंद्वी की तरह ही पोस्टपेड और प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है।

भारत में Airtel Unlimited 5G डेटा बूस्टर पैक लॉन्च- कंपनी ने एक प्रेस नोट के जरिए कंफर्म किया है ति, 1GB या 1.5GB डेली डेटा प्लान वाले ग्राहक जिनके पास 5G कनेक्टिविटी तक पहुच नहीं है, अब नए अनलिमिटेड 5G बूस्टर पैक की मदद से इसे एक्सेस कर पाएंगे।

एयरटेल की मानें तो जो उपभोक्ता ऐसे प्लान लिए हैं, जो अनलिमिटेड 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट नहीं करते हैं, वे इन बूस्टर पैक के साथ 5G सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इसे देश में 51 रुपये, 101 रुपये और 151 रुपये की कीमतों पर उपलब्ध कराया गया है।

Airtel ने भारत में तीन Unlimited 5G डेटा बूस्टर पैक किए लॉन्च

ये लेटेस्ट पैक अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करने के अलावा 3GB, 6GB और 9GB के साथ ही 4G डेटा का भी एक्सेस देंगे। इन बूस्टर पैक की वैलिडिटी, अन्य ऐड-ऑन प्लान की तरह ही उस मौजूदा प्लान के समान है, जिस पर यूजर किसी भी समय है।

इन लेटेस्ट पैक को ग्राहक अपने वर्तमान में चल रहे डेटा पैक के साथ एक्टिवेट कर पाएंगे और अनलिमिटेड 5G का लाभ ले पाएंगे। इनकी वैधता मौजूदा प्लान जितनी ही होगी। कंपनी की बढ़ोतरी के बाद एयरटेल का सबसे सस्ता 5G प्लान 249 रुपये से शुरू होता है। वहीं पोस्टपेड प्लान 449 रुपये का है।

249 रुपये वाले प्लान में कंपनी अपने ग्राहकों को 24 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और विंक पर 1 फ्री हेलोट्यून के साथ विंक म्यूजिक एक्सेस मिलता है।

जबकि, ग्राहकों को 449 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में 1 महीने की वैलिडिटी के साथ 1 कनेक्शन, अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड 5G डेटा, रोजाना 100 फ्री SMS, एक्सस्ट्रीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, 12 महीने के लिए डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन और 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel launched Three Unlimited 5G Data Booster Pack in India, Know Price Offer and Validity
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X