Home
Tariff plan

Airtel ने लॉन्च किए 3 नए प्रीपेड प्लान्स, मिलता है फ्री में Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन

Airtel ने तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं जो हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली SMS बेनिफिट्स के साथ-साथ Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन का फ्री मुफ्त एक्सेस के साथ आते हैं। तो आइये एयरटेल के इन नए प्रीपेड प्लान्स के बारे में जानते विस्तार से।

Airtel ने लॉन्च किए 3 नए प्रीपेड प्लान्स, मिलता है फ्री में Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन

Airtel ने लॉन्च किए 3 नए प्रीपेड प्लान्स

टेलीकॉम ऑपरेटर ने 2,798 रुपये का एक वार्षिक प्रीपेड प्लान पेश कर रहा है, जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसका मतलब यह है कि आप इस प्लान पर हर महीने करीब 234 रुपये खर्च करेंगे।

बेनीफिट की बात करें, तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 डेली एसएमएस और 2GB हाई-स्पीड डेली डेटा मिलता है। वार्षिक रिचार्ज प्लान में एक साल का Disney+ Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन और 30 दिन का Amazon Prime Video मोबाइल एडिशन का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

इसके अलावा एयरटेल के पास अब इसी तरह के बेनीफिट के साथ 499 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी है। आपको वे सभी बेनीफिट मिलते हैं जो कंपनी ऊपर बताए गए वार्षिक प्लान के साथ दे रही है। यहां सबसे बड़ा अंतर यह है कि 499 रुपये में 2GB की जगह 3GB डेली डेटा मिलता है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

वहीं Airtel का 699 रुपये का प्रीपेड प्लान भी समान बेनीफिट के साथ आता है, लेकिन इसमें 56 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा मिलता है।

इसके अलावा एयरटेल के सभी पोस्टपेड प्लान एक साल के लिए फ्री Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं, जिसकी कीमत 499 रुपये है। कंपनी 499 रुपये और उससे अधिक के पोस्टपेड प्लान के साथ इस स्ट्रीमिंग सर्विस को फ्री में उपलब्ध कराती है।

इसके अतिरिक्त, 999 रुपये से ऊपर के सभी एयरटेल XStream फाइबर प्लान में एक साल का फ्री डिज्नी+ हॉटस्टार सुपर सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसकी कीमत 899 रुपये है। वहीं वर्तमान में, एयरटेल के XStream फाइबर में 1GBPS स्पीड, अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनीफिट के साथ ब्रॉडबैंड प्लान हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel launches 3 new prepaid plans, gets Disney+ Hotstar subscription for free
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X