Airtel ने पेश किया 35 दिनों वाला प्लान, कम कीमत में पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा के साथ इतना सबकुछ
अगर आप भी Airtel यूजर हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए कम कीमत में धासूं प्लान पेश किया है। जो 35 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है। इस प्लान के साथ यूजर्स को डाटा और कॉलिंग की भी सुविधा दी जा रही है। 35 दिनों की वैधता के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला प्री-पेड प्लान है। जो कम कीमत में ज्यादा वैधता के साथ आ रहा है। तो आइए आपको आगे इस प्लान के फायदे से लेकर इसकी कीमत तक की जानकारी विस्तार से बताते हैं।
Airtel का 35 दिनों का प्लान
Airtel ने अपना यह प्लान को उन लोगों के लिए खासतौर पर पेश किया है, जिन्हें कम कीमत में ज्यादा दिनों की वैधता चाहिए। कंपनी ने अपने इस प्लान को 289 रुपये की कीमत के साथ लाई है। जिसके तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग , टोटल 4 GB डाटा और 35 दिनों की वैधता दे रही है। इतना ही नहीं इसके साथ ही इस प्लान के तहत यूजर्स तो फ्री 300 SMS भी मिलेंगे। एयरटेल के इस प्लान के तहत आप 5G अनलिमिडेट डेटा का भी इस्तेमाल धड़ल्ले से कर सकते हैं। साथ ही प्लान के साथ यूजर्स को फ्री हेल्लो ट्यून, Wynk म्यूजिक और Apollo 24/7 Circle का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा आप कंपनी के दूसरे प्लान को भी देख सकते हैं, तो इससे कम कीमत और 30 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है।

Airtel का 199 रुपये वाला प्लान
आप Airtel के 199 रुपये वाला प्लान भी एक बार देख कर सकते हैं। जो आपको 30 दिनों की वैधता के साथ मिल रहा है। इस प्लान के तहत यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री 300 SMS के साथ टोटल 3 GB डाटा मिल रहा है। अगर आप लंबी वैधता के साथ ज्यादा डाटा चाहते हैं, तो आपके लिए एयरटेल का 289 रुपये वाला प्लान बेस्ट होगा।
जानें दोनों प्लान में खास अंतर
कंपनी के इन दोनों प्लान में वैधता को लेकर पांच दिनों का अंतर है, इसके अलावा Airtel के 289 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा मिल रहा है, जबकि 199 रुपये वाले प्लान के साथ आप 5G का लाभ नहीं ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








