Home
Tariff plan

Airtel ने 195 रुपये वाला नया इन-फ्लाइट रोमिंग पैक किया लॉन्च

Bharti Airtel ने आज भारत में अपने ग्राहकों के लिए नया इन-फ्लाइट रोमिंग प्लान लॉन्च किया है। ये नया इन-फ्लाइट रोमिंग प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए पेश किया गया है।

ये नया इन-फ्लाइट रोमिंग पैक 195 रुपये से शुरू होता है, और प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए ये 595 रुपये तक का प्लान पेश किया गया है।

Airtel ने 195 रुपये वाला नया इन-फ्लाइट रोमिंग पैक किया लॉन्च

इसके अलावा, Airtel ने कहा कि जिन ग्राहकों ने प्रीपेड के लिए 2,997 रुपये और पोस्टपेड के लिए 3,999 रुपये और इससे ज्यादा कीमत वाले रोमिंग पैक का ऑप्शन चुना है, उन्हें बिना किसी लागत के ऑटोमेटिक तरीके से इन-फ्लाइट रोमिंग लाभ का आनंद मिलेगा।

Airtel ने यह भी कहा कि उसने अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में उड़ान भरने वाली 19 एयरलाइनों में इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी प्रोवाइट करने के लिए एयरोमोबाइल के साथ समझौता किया है।

Airtel ने 195 रुपये वाला नया इन-फ्लाइट रोमिंग पैक किया लॉन्च

अमित त्रिपाठी ने बताया कि "आज, हम अपने इन-फ्लाइट रोमिंग पैक के जरिए से उड़ान में वही सर्विस लाने के लिए रोमांचित हैं जो ग्राहकों को हाई स्पीड इंटरनेट और निर्बाध वॉयस कॉलिंग का आनंद लेने की अनुमति देगा जो उन्हें उड़ान के दौरान अपने प्रियजनों के साथ जुड़े रहने में मदद करेगा।

प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए Airtel का नया इन-फ्लाइट रोमिंग पैक डिटेल यहा दिया गया है।

Airtel का 195 रुपये वाला इन-फ्लाइट रोमिंग प्लान : यह प्लान 100 मिनट की आउटगोइंग कॉल और 100 आउटगोइंग SMS के साथ 250MB डेटा प्रदान करता है। यह 24 घंटे की अवधि के लिए वैलिड है।

Airtel ने 195 रुपये वाला नया इन-फ्लाइट रोमिंग पैक किया लॉन्च

Airtel का 295 रुपये का इन-फ्लाइट रोमिंग प्लान : यह इन-फ्लाइट रोमिंग पैक कुल 500MB डेटा प्रदान करता है, और यह 100 मिनट की आउटगोइंग कॉल और 100 आउटगोइंग SMS प्रदान करता है। यह प्लान भी 24 घंटे की वैलिडिटी के साथ आता है।

Airtel का 595 रुपये का इन-फ्लाइट रोमिंग प्लान : बता दें कि यह इन-फ्लाइट रोमिंग प्लान कुल 1GB डेटा के साथ आता है, जो कि इसके पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा है। हाई-स्पीड डेटा के अलावा कंपनी 100 मिनट की आउटगोइंग कॉल और 100 SMS भी देती है। यह पैक भी 24 घंटे के लिए वैलिड है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel said customers who have opted for roaming packs priced at Rs 2,997 for prepaid and Rs 3,999 and above for postpaid will automatically enjoy in-flight roaming benefits at no cost.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X