Airtel ने लॉन्च किए नए प्रीपेड प्लान, कीमत सिर्फ 35 रुपये से शुरू
भारतीय एयरटेल बाकी टेलिकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने सभी पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान में बदलाव कर रहा है। बता दें कि भारतीय एयरटेल ने यूजर्स को काफी फायदा पहुंचाने के लिए अपने तीन नए प्लान्स को लॉन्च कर दिया है।

जिसमें यूजर्स को एक ही पैक में टॉक टाइम, टैरिफ और डेटा सब कुछ एक सिंगल पैक में ही मिलता है। कंपनी का दावा है कि ये प्लान्स यूजर्स से मिले फीडबैक और काफी रिसर्च के बाद डिज़ाइन किए गए हैं। एयरटेल के नए प्रीपेड पैक्स की कीमत 100 रुपये के अंदर रखी गई है।
क्या है एयरटेल के नए प्लान
एयरटेल के ये नए पैक शुरू में पंजाब, तमिलनाडु और यूपी वेस्ट में लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने एक बयान में जानकारी दी कि आने वाले कुछ हफ्तों में इन प्लान्स को देश के दूसरे हिस्सों में भी रोलआउट किया जाएगा। एयरटेल के नए कॉम्बो पैक रेंज में 35 रुपये 65 रुपये और 95 रुपये के प्लान को जोड़ा गया है। नए कॉम्बो प्लान में डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, मुफ्त नेशनल रोमिंग और फ्री एसएमएस भी दिया जा रहा है।
यूजर्स का ज्यादा सुविधा देने की कोशिश
भारत और दक्षिण एशिया के भारती एयरटेल, सीओओ अजय पुरी ने कहा कि हम लगातार अपने यूजर्स को सुन रहे हैं और अपने इनोवेशन और पुन: इंजीनियरिंग के माध्यम से अनुभव में सुधार की दिशा में काम कर रहे हैं। इस प्रीपेड पैक को यूजर्स के अनुभव को असल में आसान बनाने के साथ- साथ सस्ती कीमत प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एयरटेल ने कहा कि नए पैक को यूजर्स द्वारा दिए गए फीडबैक के आधार पर डिजाइन किया गया है। पहले यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग रिचार्ज पैक का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब नए प्लान में यूजर्स को टॉकटाइम, टैरिफ और डेटा एक ही सिंगल पैक में मिल जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय रोमिंग वॉयस पैक
एयरटेल ने भारत में प्रीपेड यूजर्स के लिए 196 रुपये से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय रोमिंग वॉयस पैक को भी लॉन्च कर दिया है। इन वॉइस कॉल पैक को खासतौर पर यात्रा स्थलों के लिए तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को तुरंत अपने दोस्तों और परिवार के संपर्क में रहने की सुविधा प्रदान करना है। एयरटेल के इन नए प्लान से बाकी टेलिकॉम कंपनियों को अच्छी खासी टक्कर मिल सकती है।
मिलेगी VOLTE सुविधा
हाल ही में कंपनी ने यह घोषणा की है कि 200 से ज्यादा 4G स्मार्टफोन भारत में एयरटेल VOLTE नेटवर्क को सपोर्ट करेंगे। इनमें ओप्पो, वीवो, एप्पल, सैमसंग, नोकिया, शाओमी, पैनासोनिक, लावा और कार्बन जैसी कंपनियां शामिल हैं। जो सोफ्टवेयर लेवल पर VOLTE को सपोर्ट करेंगी। इससे एयरटेल यूजर्स कंपनी के नेटवर्क से VOLTE कॉल करने के साथ ही रिसीव कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








