फ्री में IPL का मजा! Airtel ने लॉन्च किया कमाल का सस्ता प्रीपेड प्लान; मिलेंगे तगड़े बेनिफिट
Airtel Rs 301 Plan: भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने IPL 2025 के लिए एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को शानदार नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ-साथ भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन की सुविधा मिलेगी।
यह प्लान खासतौर पर क्रिकेट प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें क्या-क्या बेनिफिट ऑफर किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Airtel Rs 301 प्लान में क्या मिलेगा?
अनलिमिटेड कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉल करने की सुविधा।
डेली फ्री SMS: पूरे वैलिडिटी के दौरान मुफ्त SMS भेजने की सुविधा।
1GB डेटा प्रति दिन: कुल 28GB डेटा मिलेगा जो 28 दिनों तक वैलिड रहेगा।
Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन: 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन, जिससे आप IPL 2025 और अन्य एंटरटेनमेंट कंटेंट का मजा ले सकते हैं।
IPL 2025 का पूरा मजा लें Airtel के Rs 301 प्लान के साथ
एयरटेल ने यह प्लान खासतौर पर IPL 2025 के फैंस को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है। Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के IPL के सभी मैच लाइव देख सकते हैं। हालांकि प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है, लेकिन Hotstar सब्सक्रिप्शन तीन महीने तक चलेगा, जिससे यूजर्स को ज्यादा फायदा मिलेगा।
Airtel Rs 301 प्लान की तुलना दूसरे प्लान्स से
हाल ही में एयरटेल ने Rs 100 और Rs 195 के प्रीपेड प्लान्स भी लॉन्च किए थे, जो किफायती डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स देते हैं। हालांकि, 301 रुपये वाला प्लान OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आता है, जिससे यह और भी आकर्षक बनता है।
क्या 301 रुपये वाला प्लान वर्थ है?
अगर आप एक महीने का प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें OTT बेनिफिट्स हों, तो यह प्लान बेहतरीन विकल्प है। इस प्लान में न केवल रोजाना के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त डेटा है, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए IPL 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग का भी शानदार मौका है।


Click it and Unblock the Notifications








