Airtel ने 100 रुपये के अंदर पेश किए नए तीन कॉम्बो प्लान
रिलायंस जियो के बाजार में उतरने के बाद टेलिकॉम कंपनियों में तूफान सा आ गया है। रिलायंस जियो के शानदार प्लान्स को चुनौती देने के लिए बाकी कंपनियों ने भी अपने प्लान्स में कई बदलाव किए। साथ ही नए प्लान्स को शामिल किया। उसी तरह भारतीय एयरटेल ने भी रिलायंस जियो को कड़ी चुनौती देने की ठानी है।
भारतीय एयरटेल दिन-प्रतिदिन अपने प्लान में बदलाव कर रहा है साथ ही एयरटेल ने कई नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान को भी अपने यूजर्स के लिए पेश किया है। हाल ही में एयरटेल ने 100 रुपये के अंदर तीन नए कॉम्बो रिचार्ज प्लान को निकाला है। बता दें, कुछ ही दिनों पहले एयरटेल ने एक नया 97 रुपये वाला कॉम्बो प्रीपेड प्लान भी निकाला था। जो 28 दिनों की अवधि में यूजर्स को वॉयस, डेटा और एसएमएस लाभ प्रदान करता है।

कुछ समय से बाजार में टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। इसी वजह से एयरटेल ने नए प्लान्स को शामिल किया है। 100 रुपये के अंदर तीन नए कॉम्बो रिचार्ज प्लान इन्हीं में शामिल हैं।
क्या है एयरटेल की 97 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
97 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के लाभों के बारे में बात की जाएं तो, यह प्लान 1.5 जीबी 3 जी / 4 जी डेटा प्रदान करता है। साथ ही 200 एसएमएस (लोकल और राष्ट्रीय) और 350 मिनट या 21,000 सेकेंड वॉयस कॉल्स (लोकल, एसटीडी और राष्ट्रीय रोमिंग) 28 दिनों की वैधता अवधि के लिए दी जा रही है। हालांकि कुछ सर्किलों में वॉयस कॉलिंग लाभ अलग हो सकते हैं। बता दें, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में, इस प्लान के अंदर ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता में 300 मिनट या 18,000 सेकेंड वॉयस कॉल मिलेगी।
99 रुपये वाले प्लान से कैसे है अलग ?
एयरटेल प्लान में 99 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी शामिल है। इस प्लान का खास अंतर इन प्लान की उपलब्धता है। बता दें, 97 रुपये वाले प्रीपेड प्लान एक ऑपन मार्केट प्लान है। जिसका इस्तेमाल पूरे देश में एयरटेल के किसी भी ग्राहक द्वारा किया जा सकता है। हालांकि 99 रुपये वाला प्लान केवल चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। 99 रुपये वाले प्लान में बिना किसी एफयूपी के।अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलती है। जिसमें, 100 एसएमएस प्रति दिन के साथ 2 जीबी डेटा भी मिलता है।
भारतीय एयरटेल की 100 रुपये के अंदर प्रीपेड योजना
जैसा ऊपर बताया गया है कि दूरसंचार ऑपरेटर एयरटेल ने 100 रुपये के अंदर प्रीपेड प्लान को पेश किया है। विशेष रूप से एयरटेल का यह नया प्लान 100 रुपये के अंदर तीन कॉम्बो प्लान प्रदान करता है। जो पूरे 28 दिनों के लिए वैध होंगे। इन तीन नए कॉम्बो प्लान में 35 रुपये, 65 रुपये और 95 रुपये के प्रीपेड प्लान शामिल हैं। हालांकि इन सभी योजनाओं की वैधता समान है, लेकिन यह प्लान एयरटेल के 99 रुपये और 97 रुपये वाले कॉम्बो प्रीपेड प्लान का सामना नहीं कर सकते हैं।
हमें बताएं कि आप कौन सी एयरटेल कॉम्बो प्रीपेड रिचार्ज प्लान को पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








