एयरटेल का ग्राहकों को तोहफा, पेश किया अब तक का बेस्ट ऑफर!
एयरटेल ने अपने सब्सक्राइबर के लिए मंगलवार को एक नया इंटरनेशनल पैक, जिसे स्मार्ट पैक का नाम दिया गया है, पेश किया है। कंपनी का कहना है कि इस पैक की मदद से अब यात्रियों को विदेश यात्रा के दौरान नया सिम लेने के झंझट में नहीं पड़ना होगा। यानी कि यदि आप विदेश यात्रा पर जाते हैं तो आपको लोकल सिम लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
स्मार्ट पैक के तहत एयरटेल यूज़र्स को फ्री इनकमिंग कॉल्स मिलेंगी, साथ ही आप डेटा भी इस्तेमाल कर पाएंगे। यह सुविधा आपको चुनिंदा देशों में ही मिलेंगी।
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि 'एयरटेल स्मार्ट पैक में दूसरे पैक की तुलना में मुफ्त इंटरनेट कॉल और 200 प्रतिशत तक ज्यादा डेटा मिलेगा। जिससे कि ग्राहक ज्यादा बिल आने की परेशानी के बिना हमेशा कनेक्ट रह सकेंगे।'
#1
एयरटेल का कहना है कि इस स्मार्टपैक को कंपनी की वेबसाइट या मायएयरटेलएप के जरिए एक्टिवेट कराया जा सकता है। साथ ही कस्टमर केयर पर भी यह सुविधा मिल जाएगी।
#2
ये स्मार्टपैक सिंगापूर, थाईलैंड, यूएई, यूके और अमेरिका के लिए उपलब्ध है। इन देशो में यात्रा के दौरान आप इस पैक का लाभ उठा सकेंगे। इसमें फ्री इनकमिंग कॉल और 3GB फ्री डेटा (1GB थाईलैंड के लिए) मिलेगा।
#3
एयरटेल के स्मार्ट पैक के तहत सिंगापुर और थाइलैंड में यात्रियों को 2,499 रुपये में उपलब्ध है जिसमें भारत कॉल करने पर 299मुफ्त मिनट, एसएमएस शुल्क 10 रुपये (लोकल और भारत के लिए), भारत के लिए आउटगोइंग कॉल 10 रुपये प्रति मिनट और डेटा पोस्ट पैक 10 रुपये प्रति MB होगा। वहीं अमेरिका और ब्रिटेन के लिए स्मार्ट पैक की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और इसमें भारत के लिए मुफ्त 399 मिनट, एसएमएस शुल्क 10 रुपये (लोकल और भारत के लिए), भारत के लिए आउटगोइंग कॉल 10 रुपये प्रति मिनट और डेटा पोस्ट पैक 10 रुपये प्रति MB होगा।
#4
स्मार्ट पैक की कीमत यूएई में 3,999 रुपये है जिसमें इनकमिंग कॉल के लि 100 मुफ्त मिनट और भारत कॉल करने पर 399 मुफ्त मिनट मिलेंगे। बाकी एसएमएस, आउटगोइंग और डेटा पोस्ट पैक चार्ज दूसरे स्मार्टपैक जैसे ही हैँ। इन सभी स्मार्टपैक की वेलिडिटी 30 दिन है।
अन्य टेक न्यूज़
फ्रीडम 251के बाद अब आया दुनिया का नया सबसे सस्ता स्मार्टफोन!
इन 5 जगह पर आप नहीं ले सकते हैं सेल्फी!
सैमसंग गैलेक्सी S7 और गैलेक्सी S7 एज की टॉप 10 बेस्ट ऑनलाइन डील्स!
हिंदी गिज़बॉट
ऐसी अन्य न्यूज़ के लिए पढ़ते रहें हिंदी गिज़बॉट और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज!


Click it and Unblock the Notifications