एयरटेल का धमाका: 259 रुपए में अब 10जीबी इंटरनेट डाटा
हर दिन की तरह इस बार भी एयरटेल रिलायंस जियो टेलिकॉम कंपनी को कड़ी टक्कर देने के लिए नए और बेहद शानदार ऑफर के साथ आया है। जानते हैं क्या है यह ऑफर!
एयरटेल के सस्ते टैरिफ प्लान और नए डाटा ऑफर का धमाका जारी है। लगभग हर दिन अब एयरटेल नए प्लान के साथ आ रहा है। हाल ही में एयरटेल ने 10जीबी डाटा ऑफर अपने यूज़र्स को दिया है। इस ऑफर डाटा का इस्तेमाल यूज़र्स नए साल में कर पाएंगे। यह डाटा नाईट और डे दो भागों में डिवाइड होगा। इसके अलावा भी एयरटेल के कई प्लान मजूद हैं जो कि काफी शानदार हैं।

अब एयरटेल एक अन्य डाटा ऑफर के साथ आ चुका है। इस ऑफर में एयरटेल उन यूज़र्स को लाभ दे रही है जिन्होंने नया 4जी डिवाइस खरीदा है। इस स्कीम के तहत आपको 259 रुपए में 1 जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। इसके बाद आप मायएयरटेल एप के जरिए अतिरिक्त 9 जीबी डाटा पा सकते हैं। इस डाटा की वैलिडिटी 28 दिनों की है, लेकिन यूज़र्स 90 दिनों में करीब तीन बार इसका फायदा उठा सकते हैं।

इस ऑफर के लॉन्च पर भारती एयरटेल के डायरेक्टर मार्केट ऑपरेशन अजय पुरी ने कहा, "ये हमारा ऑफर हर 4जी डिवाइस यूजर के लिए है, ये हमारे नेट सैवी यूजर्स के लिए काफी दिलचस्प होगा जिन्हें हाई-स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल करने की आदत है।"
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

भारत के 18 सर्किलों में एयरटेल 4जी की सुविधा देता है और जहां इसकी 4जी सेवा नहीं होगी वहां यूजर ये लाभ 3जी डाटा स्पीड में उठा सकते हैं।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








