एयरटेल ऑफर: 5GB इंटरनेट डेटा फ्री, जानिए क्लेम करने का तरीका
टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने 'New 4G SIM or 4G Upgrade Free Data Coupons' नाम से एक नया ऑफर पेश किया है। जिसके तहत कंपनी अपने नए ग्राहकों को 5GB का फ्री डेटा उपलब्ध कराएगी। लेकिन इसके लिए यूज़र्स को Airtel Thanks' ऐप डाउनलोड करना होगा। यानि जो कस्टमर्स पहली बार ऐप डाउनलोड करेंगे उन्हें 1जीबी के 5 कूपन दिए जाएंगे। मतलब 5जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा।

जियो से आगे एयरटेल
इसके अलावा इस ऑफर का लाभ वे यूज़र्स भी ले सकते हैं जिन्होंने एयरटेल का नया 4G सिम खरीदा है या फिर अरने 4G डिवाइस पर अपग्रेड किया है। पहली बार एयरटेल थैंक्स ऐप पर अपना प्रीपेड मोबाइल नंबर रजिस्टर करने वाले यूज़र्स इन कूपन्स का बेनिफिट ले सकेंगे। आपका याद दिला दें कि 30 सितंबर, 2020 को खत्म हुई तिमाही में भारती एयरटेल, रिलायंस जियो से आगे थी। कंपनी 4 साल में पहली बार जियो से ज्यादा 4G सब्सक्राइबर्स जोड़ने में कामयाब रही थी।
5GB डेटा ऑफर ऐसे मिलेगा फ्री
बता दें कि अगर आप भी इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर पर जाकर एयरटेल थैंक्स ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें। ऐप को डाउनलोड करने के बाद अपने नए नंबर से उस पर रजिस्टर करें। लेकिन ध्यान रहें कि नंबर एक्टिवेट होने के 30 दिन के भीतर ही आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
ये होंगे नियम
एयरटेल ने कहा है कि हर यूजर के अकाउंट में इसके बाद 72 घंटे के भीतर 1GB के पांच कूपन क्रेडिट हो जाएंगे। एयरटेल ने अपने इस ऑफर के साथ कुछ नियम भी बनाए हैं। जैसे आप एक मोबाइल नंबर का सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 जीबी का प्रत्येक कूपन तीन दिन के लिए एक्टिवेट रहेगा, उसके बाद एक्सपायर हो जाएगा।
एक ही बार होगा कूपन का इस्तेमाल
इन कूपन का इस्तेमाल प्रति मोबाइल नंबर पर केवल एक बार किया जा सकता है। मान लीजिए, यदि आप दूसरे नंबर को अपग्रेड करते हैं, तो आप अपने पहले नंबर पर कूपन का नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा एयरटेल ने यह भी पुष्टि की है कि अगर यूजर 5GB फ्री डेटा पाने के योग्य है तो वह अपने आप अभी चल रहे 2 जीबी फ्री डेटा ऑफर से बाहर हो जाएंगे।
कूपन को क्लेम करें
कूपन क्रेडिट होने के बाद यूज़र्स को एक एसएमएस प्राप्त होगा। जिसके बाद यूजर्स Airtel Thanks ऐप के My Coupons सेक्शन में जाकर अपना कूपन व्यू/क्लेम कर सकते हैं। क्रेडिट होने के 90 दिनों के अंदर हर 1 जीबी वाला कूपन रिडीम कर सकते हैं। लेकिन यह सिर्फ तीन दिनों के लिए वैलिड होगा।


Click it and Unblock the Notifications








