एयरटेल ने लांच किए नए डेटा प्लान

एयरटेल ने इंटरनेट उपभोक्ताओं के लिए एक नया प्लॉन लांच किया है। जिसके तहत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के एयरटेल उपभोक्ता 12 रुपए से लेकर 98 रुपए के जीपीआरएस पैक का लाभ उठा सकेंगे।
नए जीपीआरएस ऑफर के तहत 12 रुपए के वाउचर में 1 दिन की वैलेडिटी के साथ 200 एमबी का डेटा मिलेगा जबकि पहले केवल 100 एमबी का डेटा मिलता था वहीं 18 रुपए के वाउचर में 3 दिन की वैलेडिटी और 300 एमबी का डेटा मिलेगा जबकि पहले 150 एमबी का डेटा मिलता था।
वहीं 35 रुपए का रीचार्ज कराने पर 300 एमबी का डेटा 7 दिन की वैलेडिटी के साथ मिलेगा जिसमें से 50 एमबी डेटा केवल फेसबुक के लिए है। अगर आप ज्यादा वैलेडिटी का प्लॉन चाहते है तो इसके लिए आपको 58 रुपए का रीचार्ज करना होगा जिसमें 15 दिन की वैलेडिटी और 1 जीबी डेटा मिलेगा।
एयरटेल के सभी प्लॉन में से सबसे आकर्षक प्लॉन 98 रुपए का है जिसके तहत यूजर को 2 जीबी डेटा और 30 दिन की वैलेडिटी मिलेगी। एयरटेल के अनुसार एमपी की तरह वह अन्य शहरों में कुछ नए इंटरनेट प्लॉन जल्द पेश करेगी।
अन्य ऑफरों के बारे में जानने के लिए क्लिक करें
जल्दी कीजिए रिलायंस दे रहा है 148 रुपए में 1500 रुपए का टॉक टाइम
रिलायंस 3जी टेबलैट के साथ पाएं मुफ्त इंटरनेट डेटा
टाटा डोकोमो लेकर आया फ्री कॉल और फ्री एसएमएस ऑफर


Click it and Unblock the Notifications








