Home
Tariff plan

इन Airtel यूजर्स को मिला तोहफा; अब फ्री मिलेगा 6 महीने तक का Apple Music सब्सक्रिप्शन

Airtel Apple Music Free Subscription: Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। अब तक Apple Music का फ्री सब्सक्रिप्शन केवल एयरटेल पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड यूजर्स तक ही सीमित था, वो अब प्रीपेड यूजर्स को भी मिलेगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

भारत का टेलीकॉम सेक्टर सिर्फ डेटा और कॉलिंग प्लान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब यह डिजिटल एंटरटेनमेंट का भी बड़ा हब बनने की तैयारी में लगे हैं। जहां एक तरफ ये कंपनियां अपने प्लान के साथ OTT का सब्सक्रिप्शन देते हैं। वहीं कुछ ने AI चैटबॉट का सब्सक्रिप्शन भी दिया है। बता दें कि एयरटेल ने हाल ही में अपने कस्टमर्स को 1 साल का फ्री perplexity Pro सब्सक्रिप्शन ऑफर किया था।

अब इसी दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। अब तक Apple Music का फ्री सब्सक्रिप्शन केवल एयरटेल पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड यूजर्स तक ही सीमित था, लेकिन अब कंपनी ने इसे प्रीपेड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Airtel यूजर्स को अब फ्री मिलेगा 6 महीने तक का Apple Music सब्सक्रिप्शन

प्रीपेड यूजर्स के लिए सुनहरा मौका

Airtel ने घोषणा की है कि चुनिंदा प्रीपेड ग्राहकों को 6 महीने तक बिल्कुल मुफ्त Apple Music सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस ऑफर के तहत यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा शुल्क के लाखों गाने, तैयार किए गए प्लेलिस्ट और एड-फ्री म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।

छह महीने की अवधि पूरी होने के बाद यह सब्सक्रिप्शन ऑटोमेटिक रूप से रिन्यू हो जाएगा और इसके लिए प्रति माह 119 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। यदि यूजर इसे जारी नहीं रखना चाहते, तो उन्हें समय रहते सब्सक्रिप्शन कैंसिल करना होगा।

किसे मिलेगा यह फायदा?

एयरटेल ने अभी तक स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया है कि यह ऑफर किन-किन प्रीपेड प्लान पर लागू होगा। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऑफर केवल अनलिमिटेड 5G डेटा पैक तक सीमित नहीं है।

कुछ यूजर्स ने Airtel Thanks App में 'Get Apple Music at no extra cost' वाला बैनर भी देखना शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि कई सामान्य प्रीपेड यूजर्स भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

यूजर्स को क्या मिलेगा नया एक्सपीरियंस?

Apple Music को म्यूजिक स्ट्रीमिंग के प्रीमियम प्लेटफॉर्म्स में गिना जाता है। आमतौर पर भारतीय यूज़र्स फ्री या ऐड-आधारित ऐप्स जैसे YouTube Music, Spotify Free या Wynk Music का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में Airtel का यह ऑफर यूजर्स को बिना खर्च किए Apple Music का असली एक्सपिरियंस लेने का मौका देगा।

  • यूजर्स को एड-फ्री म्यूजिक मिलेगा।
  • लाखों इंटरनेशनल और इंडियन गानों तक एक्सेस होगा।
  • क्यूरेटेड प्लेलिस्ट और एक्सक्लूसिव कंटेंट का फायदा मिलेगा।
  • ऑफलाइन डाउनलोड और हाई-फाई ऑडियो सुनने का विकल्प भी रहेगा।

Airtel की डिजिटल स्ट्रेटजी

एयरटेल केवल कॉलिंग और इंटरनेट पैक बेचने वाली कंपनी नहीं रहना चाहती, बल्कि वह खुद को एक डिजिटल इकोसिस्टम के रूप में स्थापित कर रही है। इससे पहले भी कंपनी ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स में Netflix, Disney+ Hotstar, Zee5 और Airtel Xstream Premium जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को शामिल किया है। हाल ही में एयरटेल ने Perplexity AI के साथ साझेदारी की थी और अपने ग्राहकों को एआई आधारित प्रीमियम सेवाएं मुफ्त दी थीं।

Apple Music का फ्री ट्रायल जोड़ना इस बात का सबूत है कि Airtel अपने ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू देना चाहती है। इससे कंपनी न केवल अपने यूज़र्स को लंबे समय तक बनाए रख सकेगी बल्कि नए ग्राहकों को भी आकर्षित कर पाएगी।

Apple और Airtel दोनों को फायदा

यह ऑफर केवल Airtel के लिए ही नहीं बल्कि Apple के लिए भी फायदेमंद है। भारत में Apple Music की पैठ उतनी गहरी नहीं है जितनी Spotify या JioSaavn की है। मुफ्त ट्रायल के जरिए Apple लाखों नए यूजर्स को अपना प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने का मौका देगा। ट्रायल खत्म होने के बाद इनमें से कई यूजर्स पेड सब्सक्रिप्शन लेना जारी रख सकते हैं।

भारतीय टेलीकॉम मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा है, जहां हर कंपनी यूजर्स को जोड़ने के लिए नए-नए ऑफर ला रही है। Airtel का यह कदम न केवल म्यूज़िक लवर्स के लिए खुशी की खबर है, बल्कि यह दिखाता है कि कंपनी अपने प्रीपेड प्लान्स को और ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश कर रही है।

छह महीने का मुफ्त Apple Music ट्रायल निश्चित तौर पर उन यूजर्स के लिए बोनस है, जो अब तक केवल मुफ्त या एड-आधारित म्यूजिक ऐप्स का इस्तेमाल करते थे। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि कितने प्रीपेड यूजर्स इस ऑफर का लाभ उठाकर पेड सब्सक्राइबर बनते हैं और यह साझेदारी Airtel और Apple के लिए कितना कारगर साबित होती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Offers 6 Months Free Apple Music Subscription for Prepaid Users in India
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X