Airtel plans 155 रुपये से शुरू, जाने सभी प्लान्स और ऑफर के बारे में

Airtel डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एडिशनल बेनिफिट के साथ प्रीपेड प्लान्स की एक सीरीज प्रोवाइट करता है। टेल्को चुनिंदा प्रीपेड प्लान के साथ हर दिन 3GB तक डेटा भी प्रोवाइट करता है ताकि यूजर्स को मोबाइल डेटा की कमी न हो। हालाँकि, सभी यूजर्स दैनिक डेटा का दुरुपयोग नहीं करते हैं। उदाहरण के लिए, जिन यूजर्स के पास हमेशा वाई-फाई का यूज होता है, वे अपने मोबाइल डेटा का यूज तब तक नहीं करते जब तक कि वे ट्रैवल कर रहे हों या बाहर न हों। इन यूजर्स के लिए एयरटेल के पास बल्क डेटा प्लान्स का एक ग्रुप है, ताकि वे अपनी जरूरत के हिसाब से दी गई इंटरनेट लिमिट का यूज कर सकें। ये प्लान उन यूजर्स के लिए भी परफेक्ट हैं जो अपने सेकेंडरी सिम के साथ एयरटेल सर्विसेज का यूज करते हैं। तो चलिए जानते हैं सभी प्लान्स के बारे में।
Airtel का बल्क डेटा वाला प्लान
155 रुपये का प्लान
इस एंट्री-लेवल प्लान के साथ, Airtel 24 दिनों के लिए 1GB बल्क डेटा प्रोवाइट करता है। ज्यादा लाभ के लिए यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS के साथ फ्री हैलो ट्यून्स और Wynk मिलता है।
179 रुपये का प्लान
इस रिचार्ज प्लान में 28 दिनों के लिए 2GB बल्क डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और हैलो ट्यून्स और Wynk के अतिरिक्त लाभ शामिल हैं।
199 रुपये का प्लान
इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 3GB बल्क डेटा, 300 SMS और 30 दिनों की प्लान वैलिडिटी पर हैलो ट्यून्स और Wynk का फ्री एक्सेस शामिल किया गया है।

296 रुपये का प्लान
एयरटेल अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS 25 जीबी दैनिक डेटा प्रोवाइट करता है। इसके अलावा, टेलीकॉम ऑपरेटर में अपोलो 24|7 सर्कल के लाभ, फास्टैग, हेलो ट्यून्स और विंक पर कैशबैक भी शामिल है।
455 रुपये का प्लान
इस प्लान के तहत, एयरटेल ने अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 एसएमएस के साथ 6GB बल्क डेटा के साथ 84 दिनों की पैक वैलिडिटी दी है। अपोलो 24|7, फास्टैग, हैलो ट्यून्स और विंक पर कैशबैक शामिल किया गया है।
489 रुपये का प्लान
यह प्लान 30 दिन की प्लान वैलिडिटी के साथ आता है और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 50GB बल्क डेटा, 300 SMS और Apollo 24|7 सर्कल के लाभ के साथ, FASTag, हेलो ट्यून्स और Wynk पर कैशबैक प्रोवाइट करता है।


Click it and Unblock the Notifications







