Airtel Recharge: रोजाना 3GB डेटा वाले 3 सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, जानें कीमत, बैनेफिट्स और वैधता
देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी में शामिल Airtel अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए-नए प्रीपेड प्लान और ऑफर्स पेश कर रहा है। एयरटेल द्वारा लाए गए हर प्रीपेड प्लान को यूजर्स काफी पसंद करते हैं।
लेकिन कंपनी अपने उन ग्राहकों के लिए भी खास प्लान रखती है, जिन्हें रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है। कंपनी के पास रोजाना 3GB डेटा वाले कुछ प्लान उपलब्ध हैं, जो 1000 रुपये से भी कम दाम में आते हैं। तो चलिए आपको आगे इन प्लान्स की कीमत, वैधता और बैनेफिट्स जानते हैं।

Airtel 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान- इस प्लान में आपको डेली 3GB डेटा मिलेगा। वैधता की बात करें तो यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी की आपको टोटल इस प्लान में 84GB डेटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100SMS भी ऑफर किया जा रहा है।
इतना ही नहीं कंपनी अपने प्लान के तहत अनलिमिटेड 5GB डेटा, विंक म्यूजिक, फ्री हेलोट्यून्स, अपोलो 24/7 सर्कल और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।

Airtel 549 रुपये वाला प्रीपेड प्लान -इस प्लान के तहत भी आप रोजाना 3GB डेटा का लाभ ले सकेंगे। इसकी भी वैधता 28 दिनों की है। यानी कि, इस प्लान में भी कुल 84GB डेटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100SMS भी ऑफर किया जा रहा है।
हालांकि, एयरटेल के इस प्लान में खास तौर पर तीन महीने के लिए डिज्नी+हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा है। साथ ही एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड 5जी डेटा, विंक म्यूजिक, फ्री हेलोट्यून्स, अपोलो 24/7 सर्कल समेत कई फायदे मिलते हैं।
Airtel 838 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान- इस प्लान में भी रोजाना 3GB डेटा मिलता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी इस प्लान के तहत आपको टोटल 168GB डेटा का लाभ मिलता है। एयरटेल का यह प्लान 56 दिनों के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप का भी ऑफर करता है।
एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100SMS, एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड 5जी डेटा, विंक म्यूजिक, फ्री हेलोट्यून्स, अपोलो 24/7 सर्कल इस प्लान के तहत ऑफर किए जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








