Home
Tariff plan

एयरटेल यूजर्स को तोहफा, अब फ्री में देख सकेंगे टी20 क्रिकेट विश्व कप के सभी मैच

एयरटेल ने क्रिकेट के दीवानों के लिए तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स की कीमत 499 रुपये, 699 रुपये और 2,798 रुपये है और यह Disney+ Hotstar मोबाइल प्लान की फ्री मेम्बरशिप प्रदान करते हैं, जिससे अब आप अपकमिंग टी20 विश्व कप 2021 को फ्री में देख सकते हैं। डिज़नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन के अलावा, एयरटेल के ये नए प्लान तीन महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्किल मेम्बरशिप, देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और शॉ एकेडमी से फ्री कोर्स भी प्रदान करते हैं।

एयरटेल यूजर्स को तोहफा, अब फ्री में देख सकेंगे टी20 क्रिकेट विश्व कप के सभी मैच

एयरटेल के इन प्लान्स के साथ फ्री में देख सकेंगे टी20 विश्व कप 2021 के मैच

Airtel के ये नए प्लान डिज्नी+ हॉटस्टार लाइब्रेरी में अनलिमिटेड और फ्री एक्सेस के साथ आते हैं, जिसमें 100,000 घंटे से अधिक आकर्षक कंटेंट और आईपीएल और टी20 विश्व कप जैसे वैश्विक खेल आयोजनों की लाइव कवरेज है। स्पोर्ट्स इवेंट्स की लाइव स्ट्रीमिंग के अलावा, एयरटेल के नए प्लान्स आठ स्थानीय भाषाओं में नए हॉटस्टार स्पेशल सीरीज़ भी पेश करते हैं, हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स बैनर के तहत रिलीज़ होने वाली फ़िल्में, डिज़नी के लाइब्रेरी टाइटल का एक व्यापक संग्रह, डिज़नी + ओरिजिनल और स्टार इंडिया नेटवर्क के टीवी शो टीवी प्रीमियर इत्यादि है।

लेकिन इसमें अभी सबसे बड़ी बात आगामी मेन्स T20 क्रिकेट विश्व कप है जो UAE में आईपीएल के पूरे होते ही शुरू होने वाला है और अगर आप एयरटेल के यूजर है तो आपको एक्स्ट्रा पैसा खर्च नहीं करना होगा।

एयरटेल के 499 रुपये के प्लान में यूजर्स को प्रति दिन 3GB डेटा, प्रति दिन 100 एसएमएस, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, एक साल के लिए फ्री डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल मेम्बरशिप, शॉ अकादमी कोर्स तक फ्री एक्सेस और 3 महीने का अपोलो सर्कल का भी बेनिफिट मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

Airtel का 699 रुपये का रिचार्ज प्लान 2GB डेटा प्रति दिन, 100 एसएमएस प्रति दिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, एक साल का फ्री Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन, अपोलो 24/7 सर्कल की तीन महीने की मेंबरशिप और शॉ अकादमी के लिए फ्री एक्सेस सहित बहुत से बेनिफिट के साथ आता है। एयरटेल के इस 699 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है।

वहीं एयरटेल के 2,798 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा, 100 एसएमएस, एक साल के लिए फ्री Disney+ Hotstar मोबाइल मेम्बरशिप, तीन दिनों के लिए अपोलो 24/7 सर्किल मेम्बरशिप और शॉ अकादमी के फ्री कोर्स शामिल हैं। यह एक साल की वैलिडिटी यानी 365 दिनों के साथ आता हैं। और बाकी बेनिफिट समान ही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Prepaid Plans With Disney+ Hotstar and watch T20 World Cup
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X