Home
Tariff plan

एयरटेल यूजर्स इन प्रीपेड प्लान्स के साथ फ्री में देख सकते है IPL 2021 के मैच

एयरटेल ने इस महीने की शुरुआत में Disney+ Hotstar मोबाइल प्लान के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए थे। ये नए प्लान 499 रुपये, 699 रुपये और 2798 रुपये के आते हैं। डिज्नी+ हॉटस्टार कर फ्री सब्सक्रिप्शन के अलावा, तीनों रिचार्ज प्लान अपोलो 24/7 सर्कल 3 महीने की सदस्यता, शॉ अकादमी से फ्री कोर्स और साथ ही भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल का बेनिफिट मिलता है। लेकिन अभी खास बात तो यह है कि IPL 2021 का दूसरा राउंड शुरू होने जा रहा है और इन प्लान्स के यूजर्स फ्री में आईपीएल का मजा ले सकेंगे।

एयरटेल यूजर्स इन प्रीपेड प्लान्स के साथ फ्री में देख सकते है IPL 2021 के मैच

इस प्रकार इन प्लान्स के साथ Airtel के यूजर्स डिज़नी+ हॉटस्टार ऐप का फ्री में एक्सेस पा सकते है, जिसमें आप सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ही नहीं बल्कि टी20 विश्व कप सहित कुछ अन्य खेलों और फिल्मों तथा वेब सीरीज के आनंद ले सकते हैं। Disney+ Hotstar में यूजर्स 8 भाषाओं में कंटेंट का मजा ले सकते है।

एयरटेल के इन प्लान्स के साथ फ्री में ऑनलाइन देखें आईपीएल के मैच

Airtel के 499 रुपये के रिचार्ज प्लान के तहत, उनके यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोज 100 SMS, 1 साल के लिए फ्री डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का सब्सक्रिप्शन, अपोलो 24/7 सर्कल 3 महीने की मेम्बरशिप और शॉ अकादमी से फ्री कोर्स का मजा ले सकते हैं। जबकि इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की आती हैं।

जबकि 699 रुपये के रिचार्ज प्लान में रोजाना 2GB डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस, 1 साल के लिए फ्री Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन, अपोलो 24/7 सर्कल 3 महीने की मेम्बरशिप और शॉ अकादमी से फ्री कोर्स मिलते है। यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

इसमें एक और प्लान 2798 रुपये का है जिसमें यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस, 1 साल के लिए फ्री डिज़नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन, अपोलो 24/7 सर्कल 3 महीने की मेम्बरशिप और शॉ अकादमी से फ्री कोर्स मिलते हैं। इस प्लान की 356 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

इन सबके अलावा Airtel अपने यूजर्स को 999 रुपये से ऊपर के सभी एयरटेल XStream फाइबर प्लान पर 899 रुपये का 1 साल का डिज्नी+ हॉटस्टार ऑफर भी पेश करता है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर 1GBPS तक की स्पीड, अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा 499 रुपये के पोस्टपेड प्लान में भी 1 साल का Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel earlier this month launched three new prepaid recharge plans with a free subscription to Disney+ Hotstar mobile plans.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X