एयरटेल के 349 रुपये के प्रीपेड प्लान में अब मिलेगा डैली 2.5GB डेटा
भारत की टॉप टेलिकॉम कंपनियों में से एक एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए अपने 349 रुपये और 299 रुपये के प्रीपेड प्लान्स में बदलाव किया है। अब 349 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को ज्यादा बेनेफिट्स मिलेंगे हैं। जबकि 299 रुपये के प्रीपेड प्लान में अब ज्यादा वैलिडिटी मिलेगी।

एयरटेल के प्रीपेड प्लान्स में हुआ बदलाव
एयरटेल का 349 रुपये का रिचार्ज प्लान
एयरटेल का 349 रुपये का प्रीपेड प्लान अपने कस्टमर्स को 28 दिनों की वैलिडीटी में प्रतिदिन 2GB डेटा देता था, जिसमें कुल 56GB डेटा होता था। इसमें अब रोजाना 2.5GB डेटा दिया जा रहा है, यानी अब आपको कुल 70GB डेटा मिलेगा। जबकि बाकी सभी बेनिफिट्स पहले जैसे ही रहेंगे।
2.5GB डेटा के अलावा, आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है, साथ ही प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी मिलती है जो प्लान के साथ आती है। यह अमेज़न प्राइम का मुफ्त एक्सेस भी प्रदान करता है, लेकिन केवल 28 दिनों के लिए ही होता है। इसके अलावा ग्राहकों को एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम और विंक म्यूजिक भी फ्री में मिलता है।
एयरटेल का 299 रुपये का प्रीपेड प्लान
एयरटेल ने अपने 299 रुपये के प्रीपेड प्लान को भी अपडेट किया है, जो अब 30 दिनों की वैलिडीटी के साथ आता है। टेलीकॉम ऑपरेटर इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 30GB डेटा भी देता है। ध्यान दें कि इस प्लान में कोई डैली लिमिट नहीं है।
इसके अलावा आपको रोजाना 100 एसएमएस और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं। एक महीने के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल वर्जन का फ्री एक्सेस भी मिलता है। अन्य बेनीफिट्स में फ्री हेलोट्यून्स, अपोलो 24/7 सर्किल तक 3 महीने की एक्सेस, फ्री विंक म्यूजिक, एक साल का शॉ अकादमी कोर्स और फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता हैं।


Click it and Unblock the Notifications







