Airtel 1,599 रुपए वाला या Vi का 1,699 रुपए का पोस्टपेड प्लान, कौन है बेस्ट
भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) दोनों ही अपने कस्टमर्स को एक से बढ़कर एक पोस्टपेड प्लान ऑफर कर रहे हैं। ये पोस्टपेड प्लान कई बेनीफिट्स और ढेर सारे डेटा के साथ आते हैं, जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन के अनुभव का सर्वोत्तम लाभ उठा सकते हैं। Vodafone Idea ने हाल ही में नई REDX पोस्टपेड प्लान की घोषणा की थी, जो अन्य कंपनियों द्वारा दी जाने वाले प्लान से बेहतर है। तो आज हम आपको Airtel के 1,599 रुपए और Vodafone Idea के 1,699 रुपए के प्लान के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि सबसे अच्छा कौनसा है।

Airtel 1,599 रुपए का प्लान बनाम Vi का 1,699 रुपए का पोस्टपेड प्लान
भारती एयरटेल का 1,599 रुपये का पोस्टपेड प्लान
Bharti Airtel के 1,599 रुपये के प्लान पर नजर डालें तो कंपनी इस प्लान में यूजर्स को 500GB मासिक डेटा के साथ 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का बेनीफिट देती है। इसमें डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है, और कस्टमर्स को कई ओवर-द-टॉप (OTT प्लेटफॉर्म) का एक्सेस भी मिलता है। जिसमें अमेज़ॅन प्राइम वीडियो, एयरटेल XStream, Disney+ Hotstar VIP और अन्य एयरटेल थैंक्स बेनीफिट्स मिलते हैं।
साथ ही इस पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को 200 मिनट आईएसडी वॉयस कॉलिंग और आईआर पैक पर 10% की छूट मिलती है। और इस प्लान की वैलिडीटी एक महीने की है।
Vodafone Idea का 1,699 रुपये का पोस्टपेड प्लान
वोडाफोन आइडिया के 1,699 रुपये के पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 3,000 एसएमएस प्रति दिन के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलता है। एक साल के Netflix के एक्सेस के साथ-साथ Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar VIP, और Vi Movies & TV का एक्सेस भी इसमें शामिल हैं। साथ ही यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 2,999 रुपये का iRoamFree पैक 7 दिनों के लिए मिलता है, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय कॉल करने के काम आता है। यह REDX प्लान यूजर्स को एयरपोर्ट लाउंज में कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस भी देता है।
तो कौन है बेस्ट ऑप्शन
वोडाफोन आइडिया यूजर्स से 3,000 रुपये का निकास शुल्क (exit fee) लेता है यदि वे वोडाफोन आइडिया से बाहर निकलते हैं या पहले छह महीनों में पोस्टपेड प्लान से किसी अन्य प्लान में माइग्रेट करते हैं। इसलिए छह महीने की लॉक-इन अवधि है जिसे कस्टमर्स को अपने प्लान बदलने से पहले देखना होगा। एयरटेल द्वारा पेश किए गए 1,599 रुपये के प्लान पर इस तरह की कोई भी शर्त लागू नहीं होती है।
हालांकि Airtel के इस प्लान में Netflix या एयरपोर्ट लाउंज जैसे फ्री एक्सेस नहीं मिलते है, लेकिन यह यूजर्स को नेटवर्क पर रहने के लिए मजबूर नहीं करती है। इस कारण Airtel का प्लान वीआई के मुकाबले ज्यादा अच्छा है।


Click it and Unblock the Notifications








