Airtel, Jio और Vodafone Idea के 500 रुपये से कम में आने वाले सबसे बेस्ट प्रीपेड प्लान्स
टेलीकॉम कंपनियां Airtel, Jio और Vi कई तरह के प्रीपेड प्लान्स पेश करती हैं जो विभिन्न लाभ प्रदान करते हैं। इनमें से कुछ प्लान स्ट्रीमिंग बेनिफिट्स भी ऑफर करते हैं। ये प्लान्स और महंगे होने की संभावना है क्योंकि बहुत जल्द Amazon Prime के बेनिफिट्स में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अमेज़न ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि अमेज़न प्राइम मेंबरशिप के मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक प्लान में बदलाव होगा। इस आर्टिकल में, हमने Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) के उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताया है जो 2GB और 3GB डेली डेटा प्रदान करते हैं और साथ ही 500 रुपये से कम में आते हैं।

एयरटेल 499 रुपये बनाम जियो 499 रुपये बनाम वीआई 449 रुपये प्रीपेड प्लान्स
Airtel का 499 रुपये का प्रीपेड प्लान
एयरटेल में इसे 500 रुपये के तहत सबसे अच्छे प्रीपेड प्लान में से एक माना जाता है क्योंकि यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रति दिन 3GB डेटा और डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन देता है। यह प्लान प्रतिदिन 100 एसएमएस और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम की मेम्बरशिप के साथ एक्स्ट्रा बेनिफिट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें Wynk म्यूजिक और शॉ अकादमी के सब्सक्रिप्शन के अलावा अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन भी शामिल है।
Jio का 499 रुपये का प्रीपेड प्लान
यह प्लान 28 दिनों के लिए 90GB डेटा देता है जो कि एक्स्ट्रा 6GB डेटा के साथ प्रति दिन 3GB डेटा तक आता है। यह प्लान बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के किसी भी नेटवर्क पर Jio से अनलिमिटेड डॉमेस्टिक कॉलिंग ऑफर करता है। यह प्लान बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के Jio ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन और Disney+ Hotstar मोबाइल का 1 साल का सब्सक्रिप्शन देता है।
वीआई का 449 रुपये का प्रीपेड प्लान
यह एक डबल डेटा प्लान है। इस प्रीपेड प्लान के साथ वीआई (वोडाफोन आइडिया) 4GB डेली डेटा देता है। यह प्लान सभी नेटवर्क पर ट्रूली अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल और प्रतिदिन 100 लोकल और नेशनल एसएमएस भी देता है। इस पैक की वैलिडिटी 56 दिनों की है। पैन वीकेंड रोलओवर डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है, जिसका मतलब है कि सोमवार से शुक्रवार तक के बचे हुए डेटा को वीकेंड पर इस्तेमाल किया जा सकता है। प्लान वीआई मूवी और टीवी का एक्सेस भी देती है।


Click it and Unblock the Notifications








