Airtel ने लॉन्च किया 99 रुपये वाला Plan, जानें सभी फायदे
अगर आप भी Airtel उपभोक्ता हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए नया डेटा पैक लॉन्च किया है। जिसकी कीमत महज 99 रुपये है। इस नए डेटा प्लान में प्रीपेड प्लान का पोर्टफोलियो बढ़ गया है। 99 रुपये वाला नया डेटा पैक कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। जो अब प्रीपेड यूजर्स के लिए उपबल्ध है। तो आइए आगे जानते हैं कि, इस नए पैक में कंपनी अपने यूजर्स को कौन-कौन से फायदे दे रही है।
एयरटेल के 99 रुपये वाले डेटा पैक के फायदे
एयरटेल के इस 99 रुपये वाले डेटा पैक में यूजर्स को सिर्फ डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान के तहत Airtel यूजर्स को 1 दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। हालांकि फेयर यूसेज पॉलिसी (FPU) के तहत इसकी 30GB तक सीमा लगाई गई है। इतना ही नहीं पोस्ट फेयर यूसेज पॉलिसी के अंतर्गत Unlimited Deta के साथ यूजर की स्पीड 64Kbps तक कम हो जाएगी। आपको बता दें, इस डेटा पैक का इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक एक्टिव बेस प्लान लेना अनिवार्य है, क्योंकि यह पैक 1 दिन की वैलिडिटी के बाद भी स्टैंड अलोन ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध नहीं है।
Airtel के अन्य डेटा पैक
आप 99 रुपये वाले डेटा पैक के अलावा कंपनी के दूसरे डेटा प्लान को भी देख सकते हैं। जिसमें कंपनी के पास काफी किफायती दाम में 19 रुपये वाला प्लान भी है, जो 1GB डेटा 1 दिन की वैधता के साथ आता है। इसके बाद एयरटेल के पास 98 रुपये का पैक भी उपलब्ध है, जिसमें आपको 5G डेटा और एयरटेल विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा 181 रुपये वाला प्लान भी देख सकते हैं, जिसमें 30 दिनों के लिए रोजाना 1GB डेटा मिल रहा है।

Jio independence day 2023
हाल ही में जियो (Jio) ने भी अपने ग्राहकों के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक खास प्लान लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी अपने एनुअल प्लान के साथ कई जगह डिस्काउंट ऑफर कर रही है। Jio independence day 2023 प्लान के तहत कंपनी कॉलिंग और डेटा के अलावा भोजन, यात्रा, ऑनलाइन शॉपिंग पर भी छूट दे रही है।
2,999 रुपये वाले प्लान के फायदें
जियो के 2,999 रुपये के प्लान में यूजर्स को 365 दिन के लिए रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिल रहे हैं। इस प्लान में ग्राहक 5G इंटरनेट का लाभ ले सकेंगे। Jio इंडिपेंडेंस डे ऑफर 2023 प्रीपेड Jio यूजर्स के लिए कुछ अन्य लाभ ला रहा है। जैसे कि अगर आप 249 रुपये या उससे अधिक मूल्य का स्विगी ऑर्डर करते है , तो आपको 100 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह Yatra के माध्यम से बुक की गई उड़ानों पर आप 1,500 रुपये तक की संभावित बचत कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








