Home
Tariff plan

Airtel का इंटरनेशनल रोमिंग पैक, सिर्फ 196 रुपए में शुरू

By Bhawna Gupta

भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो को टक्कर देते हुए बुधवार को अपने ग्राहकों को इंटरनेशनल पैक का तोहफा दिया है। ये इंटरनेशनल पैक प्रीपेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है और इसमें कंपनी ने तीन वॉयस पैक्स उतारे हैं। हालांकि कंपनी के पास पहले से ही पोस्टपेड ग्राहकों के लिए ये प्लान मौजूद है जिसकी वैधता एक दिन, दस दिन और तीस दिन की है और ये पोस्टपेड प्लान मुफ्त अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल, एसएमएस, आउटगोइंग कॉल मिनट्स के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं।

Airtel का इंटरनेशनल रोमिंग पैक, सिर्फ 196 रुपए में शुरू

Foreign-Pass

इस इंटरनेशनल पैक को Foreign-Pass के नाम से लॉन्च किया गया है। एयरटेल का ये पैक भारत और 20 देशों में वैध होगा। ये पैक 196 रुपए, 296 रुपए और 446 रुपए के साथ उपलब्ध है। फॉरेन पास के तहत यूजर्स को मुफ्त अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल, ऑउटगोइंग कॉल मिनट्स मिलेंगे।

196 रुपए का प्लान

एयरटेल के प्रीपेड यूजर्स के लिए Foreign-Pass में 196 रुपए में 7 दिन की वेलेडिटी मिलेगी।जिसमें 20 मिनट वॉइस कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल, ऑउटगोइंग कॉल मिनट्स की सुविधा होगी।

296 रुपए का प्लान

इस प्लान के तहत 40 मिनट वॉयस कॉलिंग मिलेगी। इसकी वैधता 30 दिन तक की है। इसके अलावा 196 रुपए के प्लान की तरह अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल, ऑउटगोइंग कॉल मिनट्स की सुविधा होगी।

446 रुपए का प्लान

446 रुपए के Foreign-Pass में यूजर्स को 90 दिनों की वेलिडिटी मिलेगी। जिसमें एयरटेल प्री-पेड सब्सक्राइबर्स को 75 मिनट वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल, ऑउटगोइंग कॉल मिनट्स मिलेंगे।

आपको बता दें कि इस प्लान के तहत एयरटेल ने यूजर्स को एसएमएस या इंटरनेट डाटा की सुविधा नहीं दी है।

किन देशों में वैध-

Foreign-Pass भारत, यूएई, नेपाल, बांग्लादेश, सऊदी अरब, यूएसए, कतर, कुवैत, मलयेशिया, सिंगापुर, ब्रिटेन, श्री लंका, बहरीन, कनाडा, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, हॉन्ग कॉन्ग, फ्रांस, नीदरलैंड्स और थाइलैंड में उपलब्ध होगा।

कैसे करें एक्टिव-

आप इंटरनेशनल रोमिंग वॉयस कॉलिंग पैक को माय एयरटेल ऐप या कंपनी की वेबसाइट से इन पैक्स को रिचार्ज कर एक्टिवेट कर सकते हैं और अपने विदेश में रहने वाले सगे संबंधियों से बात कर सकते हैं।

बताते चलें कि जियो ने हाल ही में अपने इंटरनेशनल प्लान को बाज़ार में उतारा था, जिसकी शुरुआत 575 रुपए से होती है जिसकी वेलिडिटी मात्र 1 दिन की है। वहीं, 5,751 रुपए में 30 दिन की वेलिडिटी का प्लान मौजूद है। जियो के प्लान में आपको अनलिमिटेड इनकमिंग और आउटगोइंग वॉयस कॉल्स, डेटा और एसएमएस की सुविधा दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bharti Airtel has given the gift of International Pack to its customers on Wednesday, giving competition to Reliance Jio. This international pack has been launched for prepaid users and the company has released three voice packs. This pack is available at Rs 196, Rs 296 and Rs 446. This international pack is named Foreign-Pass.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X