Home
Tariff plan

एयरटेल के टॉप-5 पोस्टपेड प्लान, इंटरनेट डेटा से भरपूर

By Bhawna Gupta

भारती एयरटेल ने हाल ही में अपनी पोस्टपेड योजनाओं यानि प्लान्स में बदलाव किए हैं। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो की मार्केट में एंट्री के बाद एयरटेल भी अपने यूजर्स को लुभाने के लिए कई ऑफर दे रही है। एयरटेल के प्लान में डेटा रोलओवर सुविधा के साथ अनलिमिटेड कॉल्स के प्लान भी मौजूद हैं।

एयरटेल के टॉप-5 पोस्टपेड प्लान, इंटरनेट डेटा से भरपूर

एयरटेल के पोस्टपेड बदलाव ऑफर में 499 रुपये, 649 रुपये, 799 रुपये और 1,199 रुपए और 1599 रुपए के पोस्टपेड प्लान्स शामिल हैं। इस आर्टिक्ल में हम आपको एयरटेल की ऑफिशियल वेबसाइट से इकट्ठी की हुई इन्हीं पोस्टपेड प्लान्स की जानकारी देगें।

एयरटेल के 499 रुपये के पोस्टपेड प्लान की डिटेल

इस प्लान के तहत एयरटेल हर महीने 75 जीबी 3जी/4जी डेटा देगा और इस प्लान में 500 जीबी तक डेटा रोलओवर सुविधा भी मौजूद है। अनलिमिटेड कॉलिंग के बेनिफिट के अलावा इस प्लान में यूजर्स को विंक म्यूज़िक, एयरटेल टीवी, हैंडसेट प्रोटेक्शन के साथ एक साल के लिए अमेजॉन प्राइम की सबस्क्रिप्शन भी फ्री मिलेगी।

एयरटेल के 649 रुपये के पोस्टपेड प्लान की डिटेल

इस प्लान में आपका डेटा लाभ हर महीने 90 जीबी 3जी /4जी तक बढ़ जाएगा। इसमें भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एयरटेल बंडल विंक म्यूज़िक,, एयरटेल टीवी, हैंडसेट प्रोटेक्शन और एक साल की अमेज़ॉन प्राइम मेंबरशिप मिलेगी। इस प्लान में आपको एक फ्री एड-ऑन कनेक्शन भी मिलेगा।

एयरटेल के 799 रुपये के पोस्टपेड प्लान की डिटेल

एयरटेल के इस प्लान में आपको 100 जीबी 3जी/4जी डेटा बेनिफिट मिलेगा। 799 रुपए के इस बेहतरीन प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स के साथ डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलेगी। अन्य लाभों में आपको विंक म्यूज़िक, एयरटेल टीवी, हैंडसेट प्रोटेक्शन और एक साल के लिए अमेज़ॉन की प्राइम मेंबरशिप भी मिलेगी। यहीं नहीं इस प्लान में फ्री कनेक्शन एड करने की भी सुविधा है और यह प्लान कुल तीन कनेक्शन के लिए वेलिड होगा।

एयरटेल के 1,199 रुपये के पोस्टपेड प्लान की डिटेल

इस प्लान में यूजर्स को 120 जीबी 3जी/4जी डेटा दिया जाएगा। इसके साथ ही अमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए फ्री दी जाएगी। अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 100 एसएमएस भी प्रतिदिन के लिए दिए जा रहे हैं। वहीं विंक म्यूज़िक, एयरटेल टीवी, हैंडसेट प्रोटेक्शन और डेटा कैरी फॉरवर्ड सुविधा भी दी जाएगी।

एयरटेल के 1,599 रुपये के पोस्टपेड प्लान की डिटेल

एयरटेल 1,599 रुपए के प्लान में 150 जीबी 3 जी / 4 जी डेटा प्रति माह देता है। अपने दूसरे पोस्टपेड प्लान ऑफर की ही तरह एयरटेल इस ऑफर में भी अनलिमिटेड कॉल्स, विंक म्यूज़िक, एक साल के लिए अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप दी जाएगी। वहीं इस प्लान में एयरटेल सिक्योरऔर 3 फ्री एड-कनेक्शन की भी सुविधा होगी यानि जेनरेटिड बिल चार कनेक्शन के लिए वेलिड होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
In the telecom sector, all companies are trying to woo customers by bringing new offers one after the other. After Geo, Airtel is also continuously offering new offers to Indian customers. In this article, we will tell you about some of the best postpay plans of Airtel.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X