Airtel के इन दो प्रीपेड प्लान्स के आगे फैल हैं Jio और Vi के प्लान्स, मिलता है यह यूनिक बेनिफिट
एयरटेल (Airtel) भारत में दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर हैं जो विभिन्न प्रकार के प्रीपेड प्लान्स पेश करती है। इसके अलावा कई प्रीपेड प्लान्स ऐसे भी है जो अन्य टेलीकॉम कम्पनियाँ यानी रिलायंस जियो या वोडाफोन आइडिया भी नहीं देती है। तो आइए इन प्रीपेड प्लान्स के बारे में जानते हैं जिसमें Airtel सबसे यूनिक ऑफर देता हैं जो बाकी में नहीं मिलता है। भारती एयरटेल द्वारा सिर्फ दो प्लान पेश किए गए हैं जो इस यूनिक बेनिफिट के साथ आते हैं। दोनों प्लान्स महंगे हैं लेकिन इसमें बेनिफिट बहुत मिलते हैं और भारी डेटा मिलता है।

दरअसल हम जिन प्लान्स की बात कर रहे हैं, वो 699 रुपये और 999 रुपये में आते हैं। खैर, अब डिटेल्स में बात करते हैं।
Airtel का 699 रुपये का प्रीपेड प्लान
भारती एयरटेल अपने यूजर्स के लिए 699 रुपये का एक प्रीपेड प्लान पेश करता है जिसमें 3GB डेली डेटा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते है। भारती एयरटेल के 699 रुपये के प्लान के साथ यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
एयरटेल के इस 699 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को एयरटेल थैंक्स का बेनिफिट्स भी मिलता है, जिसमें एयरटेल एक्सस्ट्रीम मोबाइल पैक, हेलोट्यून्स, फास्टैग कैशबैक, शॉ एकेडमी जैसे कई प्लेटफॉर्म पर फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
Airtel का 999 रुपये का प्रीपेड प्लान
भारती एयरटेल का 999 रुपये का प्रीपेड प्लान 2.5GB डेली डेटा के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है। यह प्लान यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया जाता है। इस प्लान के साथ भी यूजर्स को समान एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स का एक्सेस मिलता है।
अब बात आती है कि आखिर यूनिक बेनिफिट क्या मिलता है जो Reliance Jio और Vodafone Idea तथा BSNL में नहीं मिलता है।

तो कोई और नहीं बल्कि अमेज़ॅन प्राइम मेम्बरशिप ही यूनिक बेनिफिट है। जी हां, ये दोनों प्लान यूजर्स के लिए फ्री अमेजन प्राइम मेंबरशिप के साथ आते हैं। इसका मतलब यह है कि इसमें एयरटेल यूजर्स को अमेजन प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूज़िक, और बहुत कुछ का एक्सेस एकदम फ्री में दिया जा रहा है।
एयरटेल के 699 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ, यूजर्स को 56 दिनों के लिए अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलता है, तो 999 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ 84 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है।
तो यदि आप भी एक भारती एयरटेल के प्रीपेड यूजर हैं, तो आप भी 699 या 999 रुपये के प्रीपेड प्लान को सब्सक्राइब करके इन बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








