Airtel के इस प्लान में 3 रुपए में मिल रहा है 1GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा
Airtel 1GB Data at Rs 3: एयरटेल वोडाफोन आइडिया और जियो की तरह बेहतरीन प्रीपेड प्लान्स के लिए जाना जाता है और समय-समय नए प्लान भी निकालता है। साथ ही Airtel की इंटरनेट स्पीड भी अच्छी है। हालांकि यह Jio से थोड़ा महंगा जरूर है। इसी बीच आज हम बात करने वाले है एयरटेल के उस प्लान के बारे में जिसमें 3 रुपये 1GB डेटा मिलता है।

Airtel के इस प्लान में 3 रुपए में मिल रहा है 1GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर एयरटेल 3.22 रुपये में करीब 1GB डेटा दे रहा है, जो कि अन्य प्रीपेड प्लान्स की तुलना में काफी किफायती है। तो आइए जानते हैं उस प्लान की पूरी जानकारी, जहां यूजर्स को इतनी पॉकेट-फ्रेंडली कीमतों पर 1GB डेटा मिलता है।
एयरटेल के 3GB डेटा प्रीपेड प्लान की पूरी जानकारी
एयरटेल के 558 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 56 दिनों के लिए प्रति दिन 100 SMS मिलते हैं।
एयरटेल के इस प्लान में कुल 168GB डेटा मिलता है, जिसका अर्थ यह है कि यूजर्स को 1GB डेटा महज 3.32 रुपये के साथ मिल रहा है। इस प्रकार एयरटेल का 558 रुपये का प्रीपेड प्लान रिलायंस जियो और बीएसएनएल के पैक से भी सस्ता पड़ता है।
इसके अलावा, इस प्रीपेड प्लान के साथ Amazon Prime Video का मोबाइल वर्जन, एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, फ्री हैलो ट्यून्स, अपोलो 24/7 सर्कल के लिए तीन महीने तक फ्री एक्सेस मिलता है। साथ ही इसमें विंक म्यूजिक के लिए फ्री एक्सेस, शॉ अकादमी से फ्री कोर्स, और 100 रुपये का फास्टैग के लिए कैशबैक मिलता है।
इस प्रकार यदि आप भी एयरटेल के यूजर है तो आप इस 558 रुपए के प्रीपेड प्लान में बहुत कम दामों में हाई स्पीड इंटरनेट डेटा का फायदा उठा सकते है। साथ ही फ्री में वेब सीरीज और नई फिल्में देखने के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








