Airtel के 3 खास प्लान, साल भर की वैलिडिटी के साथ रिचार्ज का झंझट खत्म
अगर आप भी Airtel यूजर हैं और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम ऐसे प्रीपेड प्लांस की जानकारी देने जा रहे हैं, जो पूरे एक साल की वैलिडिटी के साथ आते हैं।
इन प्लांस को लेने के बाद बार-बार रिचार्ज करने की आपकी परेशानी खत्म हो जाएगी है। तो आइए आगे इन प्लांस की कीमत और फायदे डिटेल में जानते हैं।

Airtel का 1,999 रुपये वाला प्लान-
एयरटेल के इस सालाना प्रीपेड प्लान की कीमत 2 हजार से भी कम है। यह प्लान मंथली 167 रुपये के खर्च पर 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग, 24GB डेटा और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। डेटा खत्म होने के बाद 50 पैसे/MB का शुल्क लागू होता है।
साथ ही यूजर्स को Airtel Xstream ऐप पर फ्री कंटेंट, 3 महीने की अपोलो 24/7 सर्कल मेंबरशिप और फ्री हैलो ट्यून्स का लाभ मिलता है। इनबिल्ट स्पैम डिटेक्शन के जरिए स्पैम कॉल्स और मैसेजेस से सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई है।
Airtel का 3,599 रुपये वाला प्लान-
एयरटेल का 3,599 रुपये वाला यह सालाना प्रीपेड-प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो अनलिमिटेड 5G और डेली की सुविधा चाहते हैं। यह प्लान पूरे साल यानी 365 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसके तहत यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा ऑफर किया जा रहा है।
इस प्लान के तहत कंपनी अपने यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा, 3 महीने की फ्री अपोलो 24/7 सर्कल मेंबरशिप, Airtel Xstrem ऐप पर फ्री कंटेंट और हेलो ट्यून्स का लाभ मिलता है। यह प्लान मंथली 300 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध है।
Airtel का 3,999 रुपये वाला प्लान-
एयरटेल का यह सालाना प्रीपेड प्लान सबसे ज्यादा कीमत में आता है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS ऑफर किए जाते हैं। इसके अलावा इस प्लान के तहत एयरटेल रिवॉर्ड्स में अनलिमिटेड 5GB डेटा, 1 साल का Diseny+Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन, Airtel Xstream ऐप पर फ्री कंटेंट, 3 महीने की अपोलो 24/7 सदस्यता, फ्री हैलो ट्यून्स और AI-पावर्ड स्पैम फाइटिंग नेटवर्क की सुविधा मिलती है। यह प्लान आपको 333 रुपये प्रतिमाह की इफेक्टिव कीमत पर मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








