एयरटेल इनफिनिटी प्लान पेश: अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोमिंग फ्री इनकमिंग, डाटा और भी
एयरटेल का नया इनफिनिटी प्लान पेश हुआ है। इसमें यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोमिंग फ्री इनकमिंग, डाटा आदि मिलता है।
रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए हर टेलिकॉम कंपनी आकर्षक टैरिफ पेश कर रही है। जियो के वेलकम के बाद नया हैप्पी न्यू इयर ऑफर शुरू हो जाएगा। जिसके बाद यूज़र्स को जियो के सस्ते टैरिफ का ऑफर मिलेगा। हाल ही में एयरटेल समेत कई कंपनियों ने अनलिमिटेड कॉलिंग पैक पेश किए।

एयरटेल एक बार फिर अपनी शानदार टैरिफ पैक के साथ तैयार है। कंपनी ने अपने मायप्लान इनफिनिटी सीरीज़ में दो नए पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं। यह दो नए प्लान 549 और 799 रुपए के हैं, इन दोनों ही में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा उपलब्ध है।
549 रुपए के प्लान के साथ यूज़र्स को लोकल और एसटीडी दोनों पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलेगी। साथ ही हर दिन 100 मैसेज मुफ्त दिए जाएंगे। इसके अलावा रोमिंग पर इनकमिंग भी फ्री होगी और विंक म्यूजिक और मूवीज़ का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इतना ही नहीं 3जी स्मार्टफोन यूज़र्स को इस पैक के साथ 1जीबी डाटा मिलेगा और यदि आप 4जी स्मार्टफोन यूज़र हैं तो आपको 3जीबी डाटा मिलेगा।
799 रुपए के प्लान की बात करें तो इसमें सामान सुविधाएं मिलेंगी, केवल डाटा सेवा में बदलाव होगा। 3जी यूज़र्स को 3जीबी तो 4जी यूज़र्स को 5जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल ने हाल ही में कुछ अन्य प्लान भी पेश किए थे-
145 रुपए पैक
एयरटेल के 145 रुपए का पैक यूज़र्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स उपलब्ध करता है, जो कि केवल एयरटेल से एयरटेल तक सिमित है। इसमें यूज़र्स को 300एमबी का 4जी डाटा मुफ्त मिलता है। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिनों तक है।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
345 रुपए पैक
एयरटेल के जरिए लॉन्च हुए इस पैक में यूज़र्स को 345 रुपए में अनलिमिटेड एयरटेल से एयरटेल लोकल और एसटीडी कॉल्स करने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही यूज़र्स मुफ्त 1जीबी 4जी डाटा का लाभ भी उठा सकते हैं।
अतिरिक्त 50एमबी डाटा भी
एयरटेल के इन दोनों पैक में 50एमबी अतिरिक्त डाटा भी मिलेगा। लेकिन यह उन यूज़र्स को मिलेगा जो कि बेसिक मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इसके अलावा वोडाफोन ने भी कुछ शानदार ऑफर अपने यूज़र्स के लिए ऑफर किए हैं। जो कि इस प्रकार हैं।
144 रुपए पैक
वोडाफोन के प्रीपेड यूज़र्स इन पैक्स का लाभ उठा सकते हैं। 144 रुपए के रिचार्ज के साथ यूज़र्स को देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और साथ ही 50एमबी डाटा भी मिलता है।
344 रुपए
कंपनी के दूसरे पैक की कीमत 344 रुपए है, इस पैक में यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1जीबी डाटा मिलेगा। इसका लाभ 4जी यूज़र्स 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







