Home
Tariff plan

लेना चाहते हैं IPL का मजा; Airtel और VI का खास डेटा प्लान देगा JioHotstar का सब्सक्रिप्शन

JioHotstar Plan:22 मार्च से IPL की शुरुआत हो गई है। ऐसे में आपको मैच का आनंद लेने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है। जैसा कि हम जानते हैं, हाल ही में Reliance Jio ने JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। अब, Airtel और Vodafone Idea (Vi) ने भी इसी तरह के OTT-बंडल प्लान पेश किए हैं।

ये केवल डेटा-ओनली पैक हैं, जिसका मतलब है कि यूजर को इसके लिए एक एक्टिव बेस प्लान लेना जरूरी है। ये प्लान अब टेलीकॉम कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर उपलब्ध हैं। आइए इन प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Airtel और VI का नया JioHotstar वाला प्लान

क्या है JioHotstar?

पिछले महीने JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर के बाद JioHotstar को लॉन्च किया गया था। यह प्लेटफॉर्म यूजर्स को 720p क्वालिटी में वीडियो स्ट्रीमिंग करने देता है। इसकी मंथली फीस 149 और एनुअल सब्सक्रिप्शन 499 रुपये है।

Airtel के JioHotstar वाले डेटा प्लान्स

Airtel की बात करें तो कंपनी ने दो नए डेटा प्लान लॉन्च किए हैं, जो JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। इसमें पहला प्लान 100 रुपये का है, जबकि दूसरा प्लान 195 रुपये का आता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

100 रुपये के प्लान

  • इस प्लान के साथ 5GB का कुल डेटा मिलता है।
  • इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की होती है।
  • इसके साथ ही आपको JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।

195 रुपये का प्लान

  • इस प्लान के साथ 15GB कुल डेटा मिलता है।
  • इसके साथ आपको 90 दिन वैलिडिटी मिलती है।
  • इस प्लान के साथ ही आपको JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vodafone Idea (Vi) का JioHotstar प्लान

Vi ने भी अपने यूजर्स के लिए OTT वाला प्लान शामिल किया है। इसमें दो प्लान शामिल हैं, जिसकी कीमत 101 रुपये और 151 रुपये तय की गई है। आइए इन प्लान के बारे में जानते हैं।

101 रुपये प्लान

  • इस प्लान के साथ 5GB कुल डेटा मिलता है।
  • इस प्लान की वैलिडिटी भी 30 दिनों की होती है।
  • 101 रुपये के प्लान के साथ आपको 90 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है।

Take a Poll

Vi के एक्स्ट्रा प्लान

  • 101 रुपये के प्लान के अलावा Vi दो अन्य प्लान शामिल हैं। इस लिस्ट में 151 और 169 रुपये का प्लान शामिल है।
  • जहां 151 रुपये के प्लान के साथ 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है, वहीं 169 रुपये वाले प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी दी गई है।
  • 151 रुपये के प्लान के साथ 4GB कुल डेटा मिलता है, और 169 रुपये का प्लान 8GB कुल डेटा के साथ आता है।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X