Home
Tariff plan

Jio के बाद अब Airtel ने महंगे किए मोबाइल रिचार्ज, यहां जानें किसने कितनी बढ़ाई कीमतें

Reliance Jio के बाद अब Airtel ने भी अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल भारती एयरटेल ने शुक्रवार यानी आज यानी अपनी मोबाइल टैरिफ की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिसे अगले 3 जुलाई 2024 से लागू किया जाएगा। यह घोषणा Airtel ने Reliance Jio के द्वारा कीमतों में किए गए ऐलान के बाद किया है।

बता दें, इस कदम का उद्देश्य हर एक यूजर औसत राजस्व (ARPU) को बढ़ाना है। को आइए आपको आगे बताते हैं, कि, आखिर किस कंपनी ने अपने प्रीपेड प्लान के लिए कितने रुपये तक की बढ़ोत्तरी की है।

Jio के बाद अब Airtel ने महंगे किए मोबाइल रिचार्ज, यहां जानें सबकुछ

Airtel- भारती एयरटेल की मानें तो भारत में टेलीकॉम कंपनियों के लिए वित्तीय रूप से बेहतर बिजनेस मॉडल को बनाए रखने के लिए प्रति यूजर मोबाइल औसत राजस्व (ARPU) 300 रुपये से ज्यादा होना चाहिए।

कंपनी का मानना ​​है कि, ARPU का यह लेवल नेटवर्क टेक्नोलॉजी और स्पेक्ट्रम में जरूरी निवेश को जारी करेगा साथ ही पूंजी पर मामूली रिटर्न ऑफर करेगा। एयरटेल अपने टैरिफ को 3 जुलाई से संशोधित करेगा।

Jio के बाद अब Airtel ने महंगे किए मोबाइल रिचार्ज, यहां जानें सबकुछ

Airtel ने अनलिमिटेड वॉयस प्लान की कीमतों में बढ़ोत्तरी की- कंपनी ने अपने 179 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बढ़ाकर अब 199 रुपये कर दिया है। जबकि, 455 रुपये वाले प्लान को अब 599 रुपये और 1,799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के लिए ग्राहकों को अब 1,999 रुपये खर्च करने होंगे।

Airtel डेली डाटा प्लान की कीमतों में भी बढ़ोतरी- इसके साथ ही कंपनी ने डेली डाटा प्लान की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। इसके 265 रुपये वाले प्लान को अब 299 रुपये, 299 रुपये वाला प्लान को 349 रुपये और 359 रुपये वाले प्लान को 409 रुपये में लेना होगा।

Jio के बाद अब Airtel ने महंगे किए मोबाइल रिचार्ज, यहां जानें सबकुछ

वहीं 399 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 449 रुपये, 479 रुपये वाले प्लान की कीमत 579 रुपये कर दी गई है। इतना ही नहीं 549 रुपये वाले प्लान की कीमत 649 रुपये, 719 रुपये वाले प्लान की कीमत 859 रुपये, 839 रुपये वाले प्लान की कीमत 979 रुपये और 2,999 रुपये वाले प्लान की कीमत 3,599 रुपये तक हो चुके हैं।

Data add-on प्लान के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे- डाटा ऐड ऑन वाले प्लान जिसे पहले 19 रुपये शुरुआत कीमत में लिया जा सकता था, अब इसके लिए 22 रुपये तक खर्च करने होंगे। जबकि,29 रुपये वाला प्लान अब 33 रुपये और 65 रुपये वाले प्लान अब 77 रुपये में ले सकेंगे।

Jio के बाद अब Airtel ने महंगे किए मोबाइल रिचार्ज, यहां जानें सबकुछ

Jio 84 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान- यह कंपनी का 84 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता रिचार्ज है, जिसे पहले ग्राहक 395 रुपये ले सकते थे, लेकिन अब इसकी कीमत 479 रुपये हो गई है। जबकि, 666 रुपये का रिचार्ज अब 799 रुपये में, 719 वाला 859 रुपये में और 999 रुपये का अब से 1199 रुपये का होगा।

56 दिनों का रिचार्ज प्लान- इस प्लान की कीमत 479 रुपये है, जो 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आती हैस लेकिन इसके लिए भी ग्राहकों को 3 जुलाई के बाद से 579 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं 533 रुपये प्लान अब से 629 रुपये में मिलेगा।

Jio 28 दिनों वाला प्लान - कंपनी का 28 दिनों की वैलिडिटी वाला 155 रुपये की प्रीपेड रिचार्ज प्लान 34 रुपये महंगा हो गया है। वहीं 209 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज अब 249 रुपये का होगा। ऐसे में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला 239 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज प्लान 3 जुलाई के बाद से 299 रुपये का मिलेगा। 349 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड प्लान 399 रुपये में और 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 449 रुपये का होगा।

पोस्टपेड रिचार्ज भी हुए महंगे- कंपनी ने पोस्टपेड रिचार्ज में भी बढ़ोत्तरी की है। Jio का 299 रुपये का बिल साइकल वाला पोस्टपेड प्लान अब 349 रुपये और 399 रुपये वाला प्लान अब से 449 रुपये का हो जाएगा।

डेटा एड ऑन प्लान भी होंगे महंगे-
डेटा एड ऑन प्लान को भी कंपनी ने महंगा कर दिया है। पहले 15 रुपये में मिलने वाला 1GB डेटा वाला प्लान अब से 19 रुपये का हो गया है, वहीं 25 रुपये वाला डेटा एड ऑन प्लान 29 रुपये का और 61 रुपये में 6GB डेटा अब 69 रुपये में मिलेगा।

प्लान के बैनेफिट्स में नहीं हुए बदलाव- केवल कीमतों को छोड़ फायदों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी कि, इन प्लान्स के साथ मिलने वाली फैसलिटी जैसे- डेटा, SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग पहले की तरह ही मिलेंगे। साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा रोजाना 2GB या उससे ऊपर के प्लान में मिलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel vs Reliance Jio new plans: check prepaid and postpaid tariff plans comparison after price hike in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X