एयरटेल और वोडाफोन आइडिया में जानें कौन दे रहा है बेस्ट 1.5GB के डेटा प्लान
वोडाफोन आइडिया (Vi) के टैरिफ ज्यादातर भारती एयरटेल के समान ही हैं। दोनों ही टेलीकॉम अपने 1.5GB डेली डेटा के प्लान भी समान प्राइस सेगमेंट में निकालते है। लेकिन एक बात और है, दोनों प्लान्स द्वारा दिए जाने वाले बेसिक बेनिफिट्स के अलावा, आपको कई समानताएं नहीं मिलती हैं। वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड प्लान 'बिंज ऑल नाइट' और 'वीकेंड डेटा रोलओवर' जैसे एक्स्ट्रा ऑफर के साथ आते हैं, जो Airtel नहीं देता है।

लेकिन फिर एयरटेल थैंक्स बेनिफिट हैं जो यूजर्स को एयरटेल की प्रीपेड प्लान्स के साथ मिलते हैं जो Vodafone Idea (वीआई) के प्लान्स के साथ उपलब्ध नहीं हैं। यहां पर हमने आपको एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के 1.5GB डेली डेटा प्रीपेड प्लान के बारे में बताया है।
एयरटेल के 1.5GB डेली डेटा वाले प्रीपेड प्लान
फिलहाल आप टेल्को की वेबसाइट पर लिस्टेड Airtel के चार 1.5GB डेली डेटा प्लान देख सकते हैं। ये प्लान 249 रुपये, 289 रुपये, 399 रुपये और 598 रुपये में आते हैं। इन सभी प्लानों में कई चीजें समान हैं। ये सभी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ 1.5GB डेली डेटा प्रदान करते हैं। इसके अलावा, सभी प्लान एयरटेल थैंक्स बेनिफिट भी प्रदान करते हैं जिसमें अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन और अन्य बेनिफिट जैसे कि फ्री Wynk Music मेम्बरशिप, एयरटेल XStream, एक वर्ष के लिए शॉ अकादमी, अपोलो 24/7 सर्कल, फ्री हेलोट्यून्स, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक शामिल है।
249 रुपये और 289 रुपये के प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं जबकि 399 रुपये और 598 रुपये के प्लान में 56 दिन और 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
289 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को ZEE5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। अब वोडाफोन आइडिया के 1.5GB डेली डेटा प्लान पर एक नजर डालते हैं।
वोडाफोन आइडिया के 1.5GB डेली डेटा प्रीपेड प्लान
Vodafone Idea यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा प्लान ऑफर करता है। लेकिन हम उन प्लान्स को बताने जा रहे हैं जो एयरटेल के प्लान के समान हैं। इन प्रीपेड प्लान में 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये है। यह बिल्कुल वैसे ही प्लान है जो एयरटेल में मिलते है। ये सभी प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS के साथ आते हैं।
249 रुपये का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करता है जबकि 399 रुपये और 599 रुपये के प्लान में 56 दिनों और 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये सभी प्लान बिंज ऑल नाइट और वीकेंड डेटा रोलओवर के एक्स्ट्रा ऑफ़र के साथ-साथ वीआई मूवीज़ और टीवी के ओवर-द-टॉप (ओटीटी) बेनिफिट के साथ आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







