Home
Tariff plan

जानें Airtel और Vodafone Idea में कौन दे रहा है 1 साल की वैलिडिटी में बेस्ट प्रीपेड प्लान्स?

भारत में टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपने यूजर्स को उनकी जरूरतों के हिसाब से कई तरह के प्रीपेड प्लान्स पेश करते हैं। ये प्रीपेड प्लान शॉर्ट-टर्म से लेकर मीडियम-टर्म से लेकर बहुत लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी तक अलग-अलग आते हैं। ये कंपनियां 1 महीने से लेकर 1 साल तक के प्रीपेड प्लान्स पेश करती है जिसमें ढेर सारा डेटा मिलता है। और आज हम आपको यह बताएंगे कि Airtel और वोडाफोन आइडिया में सबसे बेस्ट 1 साल के प्रीपेड प्लान्स कौन दे रहा है, तो आइए डिटेल्स में जानते हैं।

जानें Airtel और Vodafone Idea में कौन दे रहा है 1 साल की वैलिडिटी में बेस्ट प्रीपेड प्लान्स?

Vodafone Idea बनाम Airtel के एक साल वाले प्रीपेड प्लान्स

वोडाफोन आइडिया के 1 साल वाले प्रीपेड प्लान्स

वीआई (Vi) अपने यूजर्स को कुछ धाँसू बेनिफिट्स के साथ तीन ऐसे प्रीपेड प्लान प्रदान करता है जिसकी वैलिडिटी एक साल की है। लिस्ट में पहला प्लान 1,799 रुपये की कीमत पर आता है और अनलिमिटेड कॉल और कुल 3600 SMS के साथ कुल 24GB डेटा प्रदान करता है। इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है और इसमें वीआई मूवीज और टीवी का एक्सेस भी मिलता है।

अन्य दो प्लान डेली डेटा प्लान हैं। पहले की कीमत 2,899 रुपये है जबकि दूसरे की कीमत 3,099 रुपये है। ये दोनों प्लान प्रतिदिन 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन में 100 एसएमएस की पेशकश करते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि 3,099 रुपये का प्लान Disney+ Hotstar के सालाना सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इसके अलावा, ये दोनों प्लान "बिंज ऑल नाइट" फीचर की पेशकश भी करते हैं जो यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड इंटरनेट का उपयोग करने की अनुमति देता है।

उपयोगकर्ता सोमवार से शुक्रवार से शनिवार और रविवार तक अपने बचे हुए डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसे "वीकेंड रोल ओवर" बेनीफिट कहा जाता है। इसके अलावा यूजर्स को हर महीने 2GB डेटा बैकअप भी बिना किसी एक्स्ट्रा कीमत पर मिलता है।

एयरटेल के 1 साल की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स

Airtel भी वीआई के समान ही वार्षिक प्लान्स पेश करती है लेकिन डेटा बेनीफिट और प्राइस में थोड़ी भिन्नता है। पहला प्लान वीआई के समान ही है क्योंकि यह 1,799 रुपये के प्राइस टैग के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड कॉल के साथ कुल 24GB डेटा और 365 दिनों के लिए कुल 3600 एसएमएस प्रदान करता है।

अन्य दो प्लान डेली डेटा प्लान हैं। पहले की कीमत 2,999 रुपये है जबकि दूसरे की कीमत 3,359 रुपये है। ये दोनों प्लान प्रतिदिन 2GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस प्रदान करते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि 3,599 रुपये का प्लान Disney+ Hotstar के सालाना सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।

इनके अलावा, भारती एयरटेल के सभी प्लान्स अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन के एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ Wynk म्यूजिक, शॉ एकेडमी, फ्री हेलोट्यून्स और बहुत कुछ प्रदान करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel vs Vodafone Idea Best 1 Year Validity Prepaid Plans
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X