Airtel बनाम Vodafone Idea, कौन दे रहा है 299 रुपये में बेस्ट प्रीपेड प्लान्स
देश में दूरसंचार कंपनियों द्वारा हाल ही में टैरिफ हाइक्स ने उनके द्वारा पेश किए गए प्रीपेड प्लान की पूरी प्राइस लिस्ट को बदल दिया है। भारत में सभी निजी दूरसंचार कंपनियों ने अपनी प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में लगभग 20% की वृद्धि की। Airtel और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) काफी समान टैरिफ पर प्रीपेड प्लान पेश करते हैं, हालांकि, उनके द्वारा प्रदान किए गए ऑफर अलग ही हैं।

हालाँकि वे विभिन्न बेनिफिट्स के साथ बहुत सारे प्रीपेड प्लान्स प्रदान करते हैं, जिसमें सबसे अधिक उपयोग किये जाने प्लान में से एक 1.5GB डेली डेटा वाला प्लान है। यहाँ पर हमने एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के 299 रुपये में आने वाले प्लान के बारे में बताया है और जाना है कि बेस्ट कौन है।
भारती एयरटेल का 299 रुपये का प्रीपेड प्लान
Bharti Airtel भी इसी तरह का प्लान पेश करता है। 299 रुपये की कीमत पर, यूजर्स 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए हर दिन 1.5GB इंटरनेट डेटा प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस भी मिलते है। प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन का फ्री ट्रायल, Wynk म्यूजिक और शॉ अकादमी और अपोलो सर्कल का एक्सेस शामिल है।
वोडाफोन आइडिया का 299 रुपये का प्रीपेड प्लान
वोडाफोन आइडिया या वीआई (Vi) अपने अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान लिस्ट के तहत 299 रुपये का प्लान पेश करता है जो हर दिन 1.5GB डेटा के लाभ के साथ आता है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलती है। इसके अलावा, इस प्लान के एक्स्ट्रा बेनीफिट में "बिंज ऑल नाइट" भी शामिल है जो यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड इंटरनेट का उपयोग करने की सुविधा देती है। यूजर्स सोमवार से शुक्रवार से शनिवार और रविवार तक अपने बचे हुए डेटा को भी ले सकते हैं जिसे "वीकेंड रोल ओवर" बेनीफिट कहा जाता है। इसके अलावा यूजर्स को हर महीने 2GB डेटा बैकअप भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्जेस पर मिलता है।
299 रुपये से कम में आने वाले Airtel और Vodafone Idea के ऑफर
दोनों टेलीकॉम कंपनियां 299 रुपये से कम के कुछ और अनलिमिटेड ऑफर पेश करती हैं, जिनमें से कुछ का उल्लेख यहां किया गया है। वीआई 199 रुपये में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्लान के साथ प्रतिदिन 1GB डेटा प्रदान करता है। यूजर्स को एक दिन में 100 एसएमएस भी मिलते हैं और वैलिडिटी 18 दिनों की मिलती है।
वहीं यूजर्स 21 दिनों की वैलिडिटी के लिए 219 रुपये में भी समान बेनीफिट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अगला प्लान 249 रुपये का अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग पैक है जो 21 दिनों की वैलिडिटी के लिए प्रतिदिन 1.5GB डेटा और प्रत्येक दिन 100 एसएमएस प्रदान करता है।
वहीं दूसरी तरफ, Airtel एक प्लान प्रदान करता है जिसकी कीमत 155 रुपये है और 24 दिनों की वैलिडिटी के लिए 1GB डेटा प्रदान करता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और कुल 300 एसएमएस भी मिलते हैं। जबकि 179 रुपये के लिए यूजर्स समान लाभ प्राप्त कर सकते हैं लेकिन 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए इसमें सिर्फ 2GB डेटा ही मिलता है।
साथ ही Airtel अपने यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी के लिए 239 रुपये का प्लान देता है जिसमें में प्रत्येक दिन 1GB डेटा मिलता हैं। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस भी मिलते हैं। साथ ही एयरटेल के इन सभी में अमेजन प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन भी मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications







