एयरटेल अपने यूजर्स को देगा 2GB फ्री इंटरनेट डेटा, यहाँ जानें प्रोसेस
एयरटेल यूजर हैं? तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हाँ, खुशखबरी यह है कि भारती Airtel अपने यूजर्स को 2GB फ्री डेटा देने जा रही है और उसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लगेगा। जैसा कि आपको बता दें कि Airtel जिसने अन्य कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है, विशेष रूप से स्नैक्स और बेवेरेज सेक्टर में, और अन्य कंपनी के प्रॉडक्ट खरीदने वाले यूजर्स को डेटा मिलता है।

इसी तरह अब Airtel ने एक बार दुबारा वही काम किया है और जल्द ही यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्जेस के 2GB का हाई स्पीड इन्टरनेट डेटा देंगी। हालांकि इस इस बोनस डेटा ऑफर को पाने के लिए यूजर्स को एलीजीबल होना भी जरूरी है और उसके लिए यूजर्स को उस चुनिंदा प्रॉडक्ट को खरीदना होगा जिसके साथ एयरटेल ने पार्टनरशिप की है और फिर मिलने वाले कोड को प्रदान करने के बाद फ्री में 2 जीबी का इंटरनेट डेटा प्राप्त हो जाएगा।
एयरटेल इन यूजर्स को दे रहा 2GB का फ्री कॉम्प्लिमेंट्री डेटा
बता दें कि भारती एयरटेल पेप्सिको इंडिया के साथ अपने को-ब्रांडिंग प्रोग्राम को फिर से शुरू करने जा रही है। गौरतलब हो कि कंपनी जो भारत में सबसे अधिक मांग वाले स्नैक्स को ऑफर करती है जिसमें Lay's, Uncle Chipps, Doritos, Kurkure, Pepsi, Mountain Dew, 7UP, Tropicana जैसे कई और प्रॉडक्ट शामिल हैं। ये सभी स्नैक्स और बेवेरेज भारत में काफी पसंद किए जाते हैं और इनकी मांग भी बहुत है।
कब होंगी एयरटेल और PepsiCo इंडिया की यह डील
वहीं ET टेलीकॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सप्ताह ही दोनों कंपनियों के बीच को-ब्रांडिंग डील फिर से शुरू होने जा रही और यह डील 31 मार्च, 2022 तक रहने वाली है। इस प्रकार इस डील के तहत, Airtel के प्रीपेड यूजर्स को PepsiCo के प्रॉडक्ट खरीदने पर 2GB तक का फ्री में डेटा मिलेगा। हालांकि इसके लिए लोगों को पेप्सीको का सामान खरीदना जरूरी होगा।
इस प्रकार यदि आप भी भारती एयरटेल के एक प्रीपेड यूजर है, तो अब आपके पास भी 2GB फ्री इंटरनेट डेटा पाने का मौका मिलने जा रहा है। साथ ही बीते दिनों एयरटेल ने कुछ नए प्रीपेड प्लान्स भी निकाले है जिसमें फ्री में डिज्नी+ हॉटस्टार का बेनीफिट दिया जा रहा है। इसके बारे में आप यहाँ विस्तार से पढ़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







