Home
Tariff plan

Wi-Fi यूजर्स के लिए Airtel लाया न्यू ईयर गिफ्ट, फ्री मिलेगी Zee5 ओटीटी की सर्विस और भी कई फायदे...

Airtel अपने यूजर्स के लिए लगातार न्यू ईयर ऑफर्स लेकर आ रहा है। अब कंपनी कुछ ऐसा लेकर आई है, जिसे सुनकर आप खुशी झूम उठेंगे। दरअसल, एयरटेल के करोड़ों यूजर्स को अब फ्री में Zee5 OTT का आनंद लेने का मौका मिलेगा। जी हां, अब एयरटेल के यूजर्स फ्री में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे।

बता दें कि भारती एयरटेल ने Zee एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत Airtel के Wi-Fi कस्टमर्स को Zee5 का कंटेंट देखने का फ्री एक्सेस मिलेगा। इसमें कंटेंट में ऑरिजनल शो, मूवीज और ओटीटी सीरीज शामिल होंगी। साझेदारी के बाद एयरटेल वाई-फाई ग्राहक अब 1.5 लाख घंटे से अधिक का कंटेंट देख सकेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

Airtel के Wi-Fi यूजर्स को फ्री मिलेगी Zee5 ओटीटी की सर्विस

प्लान में क्या फायदे होंगे शामिल?

हालांकि, इस सुविधा का लाभ सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेगा, जिन्होंने Airtle के 699 रुपये या उससे अधिक का प्लान ले रखा है। Zee5 से जुड़ने के बाद एयरटेल यूजर्स को 23 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन देगा, जिनमें SonyLIV, ErosNow, SunNXT, AHa शामिल हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि Xstream Fiber प्लान में यूजर्स को पहले से ही Amazon Prime Video, Netflix, Disney+Hotstar जैसे ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है। लेकिन जी5 के साथ साझेदारी करने के बाद यूजर्स को एक और ओटीटी ऐप का लाभ लेने का मौका मिलेगा। वहीं, Airtel Black यूजर्स अपने प्लान के साथ DTH को भी कनेक्ट कर सकते हैं। यानी की यूजर्स अपने घर में ओटीटी के साथ एचडी टीवी चैनल्स भी देख सकेंगे।

Airtel लाया न्यू ईयर प्लान

हाल ही में कंपनी ने अपने मोबाइल यूजर्स के लिए New Year 2025 प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 398 रुपये है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स भारत के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग करने में सक्षम होंगे।

साथ ही यूजर्स को 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा और 100 SMS का लाभ मिलेगा। ये ऑफर 28 दिनो की वैलिडिटी के साथ मिलेगा, जिसमें डिज्नीप्लस हॉटस्टार मोबाइल एडिशन का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bharti Airtel has partnered with Zee Entertainment. Under this partnership, Airtel Wi-Fi customers will get free access to watch Zee5 content.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X