Home
Tariff plan

Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स: यहां जानें कीमत, वैधता से लेकर बैनेफिट्स तक की डिटेल्स

टेलीकॉम कंपनियों ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, जिससे यूजर्स को काफी परेशानी हुई थी। इसके बाद भी इन कंपनियों के 1.5GB डेली डेटा वाले प्लान यूजर्स के फेवरेट लिस्ट में शामिल हैं।

जबकि, Jio और Airtel ने 1.5GB डेली डेटा वाले प्लान में अनलिमिटेड 5G इंटरनेट सर्विस को बंद कर दिया है। इसके लिए यूजर्स को अब 2GB वाला प्लान लेना होगा। तो आइए आपको Jio, Airtel और Vi के Best Mobile Prepaid Recharge Plans की डिटेल्स बताते हैं।

Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स: जानें कीमत, फायदें

रिलायंस जियो के 1.5GB डेटा प्लान- जियो यूजर्स को 84 दिनों की वैधता के साथ 799 रुपये में 1.5GB डेटा वाला प्लान ऑफर करता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोजाना मिलते हैं।

इसके अलावा कंपनी प्लान के तहत अपने ग्राहकों को JioTV, JioCloud और JioCinema का एक्सेस भी देती है। हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G इंटरनेट सर्विस नहीं मिलती है। इसके लिए यूजर्स को 2GB प्लान लेना होगा।

Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स: जानें कीमत, फायदें

Airtel का 1.5GB डेटा प्लान - वहीं Airtel का 859 रुपये वाला प्लान यूजर्स के बीच काफी फेमस है। इस प्लान के तहत यूजर्स को कंपनी 1.5GB डेटा ऑफर करती है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS के अलावा Airtel Thanks Rewards भी मिलते हैं, जिसमें RewardsMini123 सब्सक्रिप्शन का लाभ मिलता है।

Vodafone Idea का 1.5GB डेटा प्लान- बात अगर VI की करें तो यूजर्स को 859 रुपये वाले प्लान में कंपनी डेली 1.5GB डेटा ऑफर करती है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है, जिसमें 100 SMS के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की फैसलिटी मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में कंपनी Vi Hero अनलिमिटेड बेनिफिट्स भी यूजर्स के देती हैं। इसके अलावा इन कंपनियों के पास अन्य कई कैटेगरी में टैरिफ प्लान्स मौजूद हैं, जिसे आप अपनी आवश्यकतानुसार देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Best Mobile Prepaid Recharge Plans of Jio, Airtel and Vi with 5G data, unlimited calling and more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X