एक साल की वैलिडिटी वाला बेस्ट प्लान, एक बार करें रिचार्ज, सालभर के लिए हो जाएं टेंशन फ्री
रिचार्ज प्लानंस की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद BSNL से तकरीबन 10 लाख नए यूजर्स जुड़े हैं। वहीं हाल ही में सामने आई ट्राई की रिपोर्ट की मानें तो सितंबर महीने में Jio, Airtel और Vodafone idea ने लगभग 1 करोड़ अपने यूजर्स खोए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस जियो को उठाना पड़ा।
ऐसे में बीसएनएल अपने ग्राहकों को कम कीमत में ज्यादा दिनों की वैधता वाले कई प्लान्स ऑफर कर रही है। अगर आप भी BSNL यूजर हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में बीएसएनएल के एक ऐसे सस्ते प्लान की डिटेल बताने जा रहे हैं, जिसे करने के बाद आप पूरे सालभर के लिए टेंशन फ्री हो जाएंगे।
BSNL के पास एक 1,499 रुपये का प्लान है, जिसमें 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 फ्री SMS मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान के तहत 24GB डाटा मिलता है, यानी कि, यूजर हर महीने 2जीबी डेटा का लाभ भी ले सकेगा।
यह प्लान उन ग्राहकों को लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें ज्यादा डेटा के बिना कॉलिंग और लंबी वैधता वाले प्लान की तलाश रहती है। इसके अलावा कंपनी के पास एक दूसरा प्लान भी है, जिसे ज्यादा डेटा वाले ग्राहक ले सकते हैं।
BSNL का 1,999 रुपये वाला प्लान-
यह प्लान ज्यादा डेटा वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 600GB डेटा ऑफर किया जाता है, यानी कि, रोजोना यूजर्स 1.5GB डाटा यूज कर सकते हैं। इस प्लान की वैधता भी 365 दिनों की होती है। इसके साथ ही सभी नेटवर्क पर ग्राहक कॉलिंग और फ्री SMS की सुविधा का भी लाभ मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








