Home
Tariff plan

वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के सबसे बेस्ट प्लान्स जिन्हें आप भी सब्सक्राइब कर सकते है

भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया दोनों रिलायंस जियो के बाद भारत में दो सबसे बड़े निजी दूरसंचार ऑपरेटर हैं। Jio के नेटवर्क आउटेज के बाद दोनों टेलीकॉम ऑपरेटरों पर अतिरिक्त ध्यान दिया गया। हालांकि जियो के यूजर्स को जल्द ही निदान मिल गयी। लेकिन आप सोचते है कि कहीं फिर ऐसा न हो और आप अपने प्राथमिक सिम कार्ड को Jio से Vi या Airtel में बदलने पर विचार कर रहे हैं, तो यहां उन दोनों टेलीकॉम कंपनियों के कुछ बेहतरीन प्लान्स बताये है।

वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के सबसे बेस्ट प्लान्स जिन्हें आप भी सब्सक्राइब कर सकते है

वोडाफोन आइडिया के बेहतरीन प्रीपेड प्लान जिन्हें आप सब्सक्राइब कर सकते है

Vodafone Idea प्रीपेड प्लान जिन्हें आप टेल्को के नेटवर्क के टेस्टिंग के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं - 249 रुपये का प्लान, 449 रुपये का प्लान और 599 रुपये का प्लान है। 249 रुपये और 599 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस/दिन के साथ रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। 449 रुपये का प्लान 4GB डेली डेटा प्रदान करता है क्योंकि यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस / दिन के साथ डबल डेटा ऑफर के साथ आता है।

249 रुपये, 599 रुपये और 449 रुपये के प्लान 28 दिनों, 84 दिनों और 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। तीनों प्लान वीकेंड डेटा रोलओवर और बिंज ऑल नाइट ऑफर के साथ आते हैं। वीआई मूवीज और टीवी का एक ओवर-द-टॉप (ओटीटी) बेनिफिट भी मिलता है।

एयरटेल के ये प्रीपेड प्लान जिन्हें आप सब्सक्राइब कर सकते हैं

Airtel भी अपने यूजर्स को बहुत से प्रीपेड प्लान प्रदान करता है जिसे आप सब्सक्राइब कर सकते हैं। टेल्को के 249 रुपये, 449 रुपये और 598 रुपये के प्लान देखने लायक हैं। तीनों प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस / दिन और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स के साथ आते हैं।

249 रुपये का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और यूजर्स को 1.5GB डेली डेटा प्रदान करता है जबकि 449 रुपये और 598 रुपये के प्लान क्रमशः 56 दिनों और 84 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा और 1.5GB डेली डेटा प्रदान करते है। एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स में ओटीटी बेनिफिट्स जैसे एयरटेल XStream प्रीमियम, Wynk म्यूजिक, अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का एक महीने का फ्री ट्रायल, और बहुत कुछ मिलता है।

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल/BSNL) के प्रीपेड प्लान्स भी हैं जिन्हें आप देख सकते हैं। लेकिन इन प्लान्स से आपको बहुत बेनिफिट नहीं होने वाला है क्योंकि ये पैन-इंडिया 4G नेटवर्क द्वारा समर्थित नहीं हैं।

लेकिन भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया प्रीपेड प्लान 4G नेटवर्क द्वारा समर्थित हैं और इस प्रकार वे उन यूजर्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन हैं जो Jio से दूसरे नेटवर्क में शिफ्ट होना चाहते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Best plans of Vodafone Idea and Airtel that you can subscribe
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X