Home
Tariff plan

Jio, Airtel और Vi के 400 रुपए के अंदर आने वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

भारतीय दूरसंचार उद्योग में तीन निजी दूरसंचार ऑपरेटरों का वर्चस्व है जिसमें रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया हैं। टेलिकॉम कंपनियाँ अपने कस्टमर्स को कई सारे प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रही है जिसमें 400 रुपए के अंदर भी प्लान मिलते है। तो आज हम आपको 400 रुपए के अंदर आने वाले उन्हीं बेस्ट प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताएँगे जो Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) अपने यूजर्स को देते हैं।

Jio, Airtel और Vi के 400 रुपए के अंदर आने वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

Jio, Airtel और Vi के 400 रुपए के अंदर आने वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

रिलायंस जियो का 399 रुपये का प्रीपेड प्लान

Reliance Jio का 399 रुपये का प्रीपेड प्लान 56 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत Jio अपने यूजर्स को डेली 1.5GB इंटरनेट डेटा देता है। इसके अलावा, यूजर्स को वॉयस कॉलिंग बेनीफिट्स और प्रति दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। हालांकि इसमें कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस नहीं मिलता हैं।

भारती एयरटेल का 349 रुपये का प्रीपेड प्लान

Bharti Airtel के 349 रुपये के प्रीपेड प्लान में 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 2.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है। FUP लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है। प्रीपेड प्लान में ट्रू अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी शामिल हैं। इसके अलावा, एयरटेल अमेज़न प्राइम मेंबरशिप के साथ Wynk म्यूजिक फ्री सब्सक्रिप्शन, FASTag पर 100 रुपये कैशबैक, और बहुत कुछ प्रदान करता है। साथ ही, एयरटेल एक साल के लिए अपोलो 24/7 सर्कल के लिए 3 महीने की सदस्यता और शॉ अकादमी के मुफ्त ऑनलाइन कोर्स भी देता हैं।

वोडाफोन आइडिया का 399 रुपये का प्रीपेड प्लान

Vodafone Idea (Vi) 56 दिनों के लिए प्रतिदिन 1.5GB इंटरनेट डेटा के साथ 399 रुपए का प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। साथ ही इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा और वीआई मूवीज और टीवी का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Indian telecom industry is dominated by three private telecom operators which are Reliance Jio, Bharti Airtel, and Vodafone Idea.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X