Home
Tariff plan

Airtel vs Jio vs Vi: ₹500 से कम में फुल वैल्यू! जानिए कौन देता है टॉप प्रीपेड प्लान्स

Airtel vs Jio vs Vi: 2026 में Airtel, Jio और Vi तीनों इस सेगमेंट में ज़ोरदार मुकाबला कर रहे हैं। कोई डेटा पर फोकस कर रहा है, तो कोई OTT और AI सब्सक्रिप्शन जोड़कर यूज़र्स को लुभा रहा है। आइए जानते हैं कि ₹500 से कम के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स में कौन सा ऑपरेटर किस तरह की वैल्यू दे रहा है।

₹500 से कम वाले रिचार्ज प्लान्स हमेशा से भारतीय यूजर्स के लिए सबसे ज़्यादा वैल्यू देने वाला सेगमेंट रहे हैं। ये न तो बहुत बेसिक होते हैं और न ही महंगे प्रीमियम पैक्स जैसे, बल्कि इनमें डेली डेटा, ठीक-ठाक वैलिडिटी और अब OTT व क्लाउड बेनिफिट्स का अच्छा बैलेंस मिलता है।

₹500 से कम के प्लान में Airtel, Jio और Vi में कौन है बेस्ट?

Airtel के ₹500 से कम वाले प्लान्स

Airtel इस रेंज में डेटा + प्रीमियम डिजिटल सर्विसेज़ का कॉम्बिनेशन पेश कर रहा है।

₹409 प्लान:

28 दिन की वैलिडिटी, रोज़ाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS डेली की सुविधा मिलती है।
खास बात यह है कि इसमें Google One क्लाउड स्टोरेज, Apple Music और Airtel Xstream Play का एक्सेस मिलता है। यह प्लान उन यूज़र्स के लिए सही है जो डेटा के साथ OTT भी चाहते हैं।

₹429 प्लान:

लगभग वही डेटा बेनिफिट (2.5GB/दिन), लेकिन इसमें Adobe Express Premium जोड़ा गया है। यह प्लान स्टूडेंट्स और हल्के कंटेंट क्रिएटर्स को ज़्यादा अपील करता है।

₹449 प्लान:

Airtel का सबसे ज़्यादा डेटा देने वाला पैक - 4GB डेटा प्रतिदिन, 28 दिन की वैलिडिटी।
इसके साथ Apple Music, क्लाउड स्टोरेज, Adobe Premium और OTT कंटेंट शामिल है। भारी डेटा यूज़र्स के लिए यह सबसे स्ट्रॉन्ग Airtel ऑप्शन है।

Jio के ₹500 से कम वाले प्लान्स

Jio का फोकस साफ है - OTT और डिजिटल सब्सक्रिप्शन।

₹500 प्लान:

ह प्लान डेटा से ज़्यादा एंटरटेनमेंट पैकेज के तौर पर देखा जा रहा है।
इसमें YouTube Premium, Prime Video Mobile Edition, JioHotstar और JioTV ऐप्स का एक्सेस मिलता है। अगर आप ज़्यादा वीडियो देखते हैं, तो यह प्लान वैल्यू फॉर मनी लगता है।

₹450 प्लान:

इसमें 3 महीने का JioHotstar, 50GB JioAICloud स्टोरेज और कुछ यूज़र्स के लिए 18 महीने का Google Gemini Pro शामिल है।
यह प्लान उन लोगों के लिए है जो पहले से Jio इकोसिस्टम में हैं और एक्स्ट्रा डिजिटल टूल्स चाहते हैं।

Vi के ₹500 से कम वाले प्लान्स

Vi इस सेगमेंट में डेटा फ्लेक्सिबिलिटी और वैलिडिटी पर खेल रहा है।

₹479 प्लान:

48 दिन की लंबी वैलिडिटी, रोज़ 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS।

जो यूज़र्स बार-बार रिचार्ज नहीं करना चाहते, उनके लिए यह सिंपल और भरोसेमंद ऑप्शन है।

₹469 प्लान:

28 दिन की वैलिडिटी, 2.5GB डेटा प्रतिदिन और वीकेंड डेटा रोलओवर।

साथ में JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिससे यह स्ट्रीमिंग यूज़र्स के लिए आकर्षक बन जाता है।

₹449 प्लान:

सबसे ज़्यादा डेटा चाहने वालों के लिए - अनलिमिटेड डेटा प्रतिदिन, 28 दिन की वैलिडिटी।

Vi Movies & TV का एक्सेस भी मिलता है, जो इसे डेटा-हैवी यूज़र्स के लिए मजबूत बनाता है।

₹500 से कम में कौन सा प्लान आपके लिए सही?

  • ज़्यादा डेटा चाहिए → Airtel ₹449 या Vi ₹449
  • OTT और सब्सक्रिप्शन चाहिए → Jio ₹500 या Airtel ₹409
  • लंबी वैलिडिटी → Vi ₹479
  • ऑल-राउंड बैलेंस → Airtel ₹409 / ₹429

कुल मिलाकर, 2026 में ₹500 से कम के प्रीपेड प्लान्स में डेटा, OTT और डिजिटल सर्विसेज़ का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। सही प्लान चुनना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी प्राथमिकता डेटाहै , एंटरटेनमेंट या वैलिडिटी है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X